चीन की Great Wall Motors ने भारत के सभी कर्मचारियों को कंपनी से दिखाया बाहर का दरवाजा

चीन की SUV निर्माता कंपनी ग्रेट वॉल मोटर्स (Great Wall Motors -GWM) ने भारत में अपने कारोबार का इरादा त्यागते हुए भारत के कर्मचारियों को भी कंपनी से निकाल दिया है।
चीन की GWM ने भारत के सभी कर्मचारियों को कंपनी से दिखया बाहर का दरवाजा
चीन की GWM ने भारत के सभी कर्मचारियों को कंपनी से दिखया बाहर का दरवाजा Social Media

ऑटोमोबाइल। दुनियाभर में कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के कारण कई सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई बिजनेस पर इसका काफी बुरा प्रभाव आज भी नजर आ रहा है। इस नुकसान के चलते कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की है तो किसी को अपने स्टोर्स तक बंद करने पड़ गए। कई कंपनियों ने किसी एक या एक से ज्यादा देशों से भी अपना कारोबार समेटा है। वहीं, अब चीन की SUV निर्माता कंपनी ग्रेट वॉल मोटर्स (Great Wall Motors) (GWM) ने भारत में अपने कारोबार का इरादा त्यागते हुए भारत के कर्मचारियों को भी कंपनी से निकाल दिया है।

GWM ने दिखाया भारतीय कर्मचारियों को बाहर का रास्ता :

दरअसल, चीन की SUV निर्माता सबसे बड़ी कंपनी 'ग्रेट वॉल मोटर्स' (Great Wall Motors) ने भारत में एक अरब डॉलर के निवेश करने की योजना तैयार की थी, ढाई साल तक कंपनी को एफडीआई क्लीयरेंस (FDI clearance) नहीं मिला। अब ढाई साल के इंतजार के बाद कंपनी ने इस योजना को पूर्ण रूप से त्याग दिया है। साथ ही भारत में कंपनी में काम कर रहे सभी 11 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कंपनी ने इन कर्मचारियों को तीन महीने का सेवरेंस पैकेज दिया है। साथ ही उन्हें छह महीने की वेरिएबल पे भी देने का वादा किया है।

GWM ने किया था टर्म शीट एग्रीमेंट :

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साल 2020 में ग्रेट वॉल मोटर (GWM) कंपनी ने अमेरिकी कंपनी जनरल मोटर्स (General Motors) के तालेगांव प्लांट को खरीदने के लिए एक टर्म शीट एग्रीमेंट किया था। हालांकि, GWM पहली चीनी कंपनी नहीं है जिसके इरादों पर पानी फिर हो। इससे पहले भी कई चीनी कंपनियों के मनसूबे अधूरे रह गए और वह भारत में अपना विस्तार नहीं कर सकी। इनमें Changan, Haima और Chery जैसी कंपनियां शामिल है। इन्होने भी भारत में एंट्री की योजना बनाकर बाद में इरादा त्याग दिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co