GWM भारत में लेकर आई दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

भारत में बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के क्रेज को देखते हुए चीन की एक वाहन निर्माता कंपनी Great Wall Motor (GWM) ने भारत में एक नई 'Ora R1' नाम की इलेक्ट्रिक कार लांच की है।
Ora R1 Electric Car
Ora R1 Electric Car Social Media

हाइलाइट्स :

  • भारत में आई दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

  • Great Wall Motor कंपनी भारत में लांच की Ora R1

  • 6.2 लाख से 8 लाख रुपये के बीच है कीमत

  • इलेक्ट्रिक कार में उपलब्ध है 35KW का मोटर

  • भारतीय ग्राहकों को मिलेगा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में सस्ता ऑप्शन

राज एक्सप्रेस। भारत में अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ रहा है। वहीं ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अब इस सेगमेंट में ही अपनी रूचि दिखा रही हैं। इसी के चलते अब भारत में एक नई इलेक्ट्रिक कार की एंट्री हुई है। जो, चीन की वाहन निर्माता कंपनी Great Wall Motor द्वारा लांच की गई है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार को भारत में 'Ora R1' नाम से लांच किया है। इसकी खासियत यह है कि, वर्तमान में पूरी दुनिया में जितनी भी इलेक्ट्रिक कार उपलब्ध हैं यह उन सभी से सस्ती है। आप इसकी कीमत जान कर हैरान रह जाएंगे चलिए एक नजर डालिये इसके फीचर्स और कीमत पर।

Ora R1 की कीमत :

Great Wall Motor कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Ora R1 की शुरूआती कीमत 6.2 लाख से 8 लाख रुपये (अमेरिकी करेंसी में 8.6 हजार डॉलर से 11 हजार डॉलर) के बीच में रखी है। कंपनी ने बताया कि, GWM कंपनी इसे फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में डिस्प्ले करेगी। इस कार के इंडियन मार्केट में आने के बाद भारत के लोगों को एक अच्छा ऑप्शन मिल जाएगा।

'नमस्ते इंडिया' टीजर विडियो :

कंपनी ने इस कार से जुड़ी जानकारी अपने इंडियन ट्विटर पेज GWMIndia के द्वारा दी है। कंपनी ने 'नमस्ते इंडिया' टाइटल नाम से इस कार से जुड़ा एक टीजर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में SUV की आउटलाइन दिखाई दे रही है। साथ ही Ora R1 इलेक्ट्रिक कार की फोटो भी अपनी ट्विटर पेज की वाल पर पोस्ट की है जिसमें Ora R1 इलेक्ट्रिक कार के अलावा कंपनी की Haval ब्रैंड की H6 और H9 एसयूवी कारें भी हैं। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, जल्द ही कंपनी भारत में Ora R1 इलेक्ट्रिक कार के अलावा Haval रेंज की SUV भी पेश करने वाली है।

Ora R1 
Haval- H6 and H9 SUV
Ora R1 Haval- H6 and H9 SUVGWMIndia Tweets Page

Ora R1 के फीचर्स :

  • Ora R1 की सबसे बड़ी खैरियत तो यह है कि यह बहुत ही सस्ती इलेक्ट्रिक कार है।

  • एक बार फुल चार्ज करने पर इसे 351 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। आपको जानकारी के लिए यह भी बता दें कि, Ora R1के अलावा भारत में फुल चार्ज करने पर सबसे ज्यादा 452 किलोमीटर की रेंज तक चलने वाली गाड़ी भी उपलब्ध है, जो Hyundai की Kona है, लेकिन इसकी कीमत 23.72 लाख रुपये है।

  • यदि इसकी मोटर की बात करें तो इसमें कंपनी ने 35KW का इलेक्ट्रिक मोटर और 33kwh की लिथियम आयन बैटरी दी है। जो स्टैंडर्ड चार्जर द्वारा फुल चार्ज होने में लगभग 10 घंटे का समय लेगी। इसके अलावा यदि इसे फ़ास्ट चार्जर द्वारा चार्ज किया जाये तो यह 40 मिनट में 20 पर्सेंट से चार्ज होकर 80 पर्सेंट हो तक हो जाएगी।

  • इस कार का लुक बहुत ही शानदार है, क्योंकि कंपनी ने इसे रेट्रो लुक दिया है साथ ही इसमें स्टील फ्रेम और कर्व्स और बड़े-राउंड हेडलैम्प दिए हैं।

  • कंपनी ने कार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया है, जिससे कार को 'Hello, Ora' बोलते ही यह कार स्टार्ट हो जाएगी।

Ora R1 Look
Ora R1 LookKavita Singh Rathore -RE

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com