भारत में जारी रहेगी Harley Davidson की बिक्री, Hero MotoCorp से की साझेदारी

Harley Davidson कंपनी ने भारत में अपनी बाइक्स की बाइक की बिक्री जारी रखने के लिए भारत की ही सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Hero MotoCorp से साझेदारी कर ली है।
Harley Davidson- Hero MotoCorp Partnerships
Harley Davidson- Hero MotoCorp PartnershipsSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि, युवा लोगों की प्रिय अमेरिका की प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी Harley Davidson भारत में अपना व्यपार समेटने वाली है, लेकिन इस खबर से एक बार फिर युवाओं में खुशी देखने को मिलेगी। दरअसल, Harley Davidson कंपनी ने भारत में अपनी बाइक्स की बाइक की बिक्री जारी रखने के लिए भारत की ही सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Hero MotoCorp से साझेदारी कर ली है।

Harley Davidson की बाइक की बिक्री :

युवा दिलों पर राज करने वाली धांसू बाइक निर्माता कंपनी Harley Davidson कंपनी ने भले ही अपना व्यपार भारत से समेटने का इरादा त्यागा हो या नहीं, लेकिन युवाओं के लिए खुशी की खबर यह है कि, Harley Davidson कंपनी भारत में अपनी बाइकों की बिक्री जारी रखेगी। और इसी मकसद को पूरा करने के लिए Harley Davidson कंपनी ने Hero MotoCorp के साथ साझेदारी कर ली हैं। इस साझेदारी से अब भारत में कंपनी की बाइक की बिक्री और और सर्विसिंग हो सकेगी।

साझेदारी के अनुसार :

बताते चलें, Harley Davidson और Hero MotoCorp दोनों कंपनियों के बीच हुए साझेदारी के तहत एक एग्रीमेंट साइन किया गया है। जिसके अनुसार, Hero MotoCorp भारत में Harley Davidson द्वारा बनाई गई कई रेंज की प्रीमियम बाइक की बिक्री करेगी। ये बाइके शुरुआत में थाइलैंड से इंपोर्ट होकर आएंगी। साथ ही इन बाइक्स का प्रोडक्शन भारत में भी किया जाएगा। ईटा ही नहीं Hero MotoCorp कंपनी भारत में ही Harley Davidson ब्रांड के नाम से भी बाइक्स निर्मित करेगी। सरल शब्दों में कहें तो, अब भारत में अब Harley Davidson की बाइक्स Hero MotoCorp बना कर बेचेगी।

अन्य काम भी देखेगी Hero MotoCorp :

बता दें, Hero MotoCorp कंपनी ही बाइक तैयार करने के साथ ही उसकी सर्विसिंग और उसके एसेसरीज और ऑटो पार्ट्स का प्रोडक्शन भी करेगी। इन बाइक्स को Hero MotoCorp और Harley Davidson के अधिकृत शोरूम में बिक्री के लिए शोकेष किया जाएगा। एग्रीमेंट के मुताबिक, दोनों कंपनियों के मिलकर भारत में एक ऐसा प्लेटफॉर्म डेवलप करने की बात भी कही गई है। जिसका इस्तेमाल भारत को वर्ल्ड मार्केट के लिए प्रोडक्शन बेस के तौर पर किया जाएगा। दोनों कंपनियों के लिए यह साझेदारी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com