अप्रैल 2022 में Hero Electric का एक भी वाहन नहीं हो सका डिस्पैच

इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) का नाम इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री करने के लिए जाना जाता है, लेकिन अप्रैल 2022 के महीने में Hero Electric का एक भी वाहन डिस्पैच नहीं हो सका।
अप्रैल 2022 में Hero Electric का एक भी वाहन नहीं हो सका डिस्पैच
अप्रैल 2022 में Hero Electric का एक भी वाहन नहीं हो सका डिस्पैचSyed Dabeer Hussain - RE

ऑटोमोबाइल। आज दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज काफी तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। पिछले कुछ समय में बहुत सी कंपनियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों का रुख किया है। आज देश में लगभग इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां अपने कई इलेक्ट्रिक व्हीलर लांच कर चुके हैं। हाल ही में कई नई स्टार्टअप कंपनियों और कुछ नॉन इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों ने भी अपने इलेक्ट्रिक वाहन लांच किए हैं। इन सब में इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता 'हीरो इलेक्ट्रिक' (Hero Electric) का नाम भी शामिल था, लेकिन अप्रैल 2022 के महीने में Hero Electric का एक भी वाहन डिस्पैच नहीं हो सका।

Hero Electric का एक भी वाहन नहीं हुआ डिस्पैच :

दरअसल, हाल ही में इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता 'हीरो इलेक्ट्रिक' (Hero Electric) ने भारत के महिंद्रा ग्रुप से हाथ मिलाया था। जबकि, अब ऐसी खबर आई है कि, अप्रैल 2022 में कंपनी एक भी वाहन डिस्पैच करने में सफल नहीं हो सकी। कंपनी को इस मुश्किल का सामना वैश्विक सेमीकंडक्टर चिप की कमी के चलते करना पड़ा। हालांकि, इस समस्या का सामना सिर्फ एक ही कंपनी को नहीं बल्कि पूरी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को ही करना पड़ा। वहीं, Hero Electric कंपनी को भी सेमीकंडक्टर चिप के आभाव के चलते नुकसान का सामना करना पड़ा। इस बारे में कंपनी ने जानकारी दी है।

कंपनी का कहना :

Hero Electric कंपनी ने बताया है कि, 'वह अप्रैल 2022 के महीने में एक भी वाहन डिस्पैच नहीं कर सकी। दोपहिया निर्माता कंपनी के अनुसार, उसके इलेक्ट्रिक उत्पादों का वेटिंग पीरियड 60 दिनों तक बढ़ गया है। मामला काफी गंभीर है क्योंकि कुछ डीलरशिप के पास दिखाने के लिए स्टॉक भी नहीं है। कहा जाता है कि कंपनी रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर सप्लाई चेन की बाधाओं से जूझ रही है।'

Hero Electric के CEO का कहना :

ऐसा नहीं है कि, Hero Electric ने कभी वाहन बिक्री नहीं की है। Hero Electric ने वित्त वर्ष 2012 में 1,00,000 यूनिट्स की बिक्री कर काफी शानदार प्रदर्शन दिया था। इस मामले में Hero Electric के CEO सोहिंदर गिल ने कहा, "यह तेज रफ्तार वाली ट्रेन पर इमरजेंसी ब्रेक लगाने जैसा है। हमारी बिक्री महीने दर महीने लगभग दोगुनी हो रही थी और हम किसी तरह विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों से सोर्सिंग करने में कामयाब रहे, लेकिन युद्ध ने एक अहम सप्लाई चेन को ध्वस्त कर दिया जिसकी वजह से यह व्यवधान उत्पन्न हुआ।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com