अगले महीने से हो जाएंगी Hero MotoCorp की गाड़ियां महंगी
अगले महीने से हो जाएंगी Hero MotoCorp की गाड़ियां महंगीSocial Media

अगले महीने से हो जाएंगी Hero MotoCorp की गाड़ियां महंगी, वाहनों की कीमत में होगा इजाफा

यदि आप Hero MotoCorp का कोई व्हीकल्स खरीदने का मन बना रहे हैं तो, यह खबर आपको निराश कर सकती है। क्योंकि, कंपनी ने अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है।

ऑटोमोबाइल। यदि आप Hero MotoCorp का कोई व्हीकल्स खरीदने का मन बना रहे हैं तो, यह खबर आपको निराश कर सकती है। क्योंकि, कंपनी ने अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है। दरअसल, पिछले सालों के दौरान काफी नुकसान उठाने के बाद ऑटोमोबाइल कंपनियों को इस तरह के फैसले लेने को मजबूर होना पड़ा है। कई कंपनियों ने खुद को नुकसान से बाहर लाने के लिए नए-नए वाहनों की पेशकश की है तो कई ने कीमतें बढ़ाई हैं। इसी कड़ी में कंपनी ने एक बार फिर कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, अन्य कई कंपनियां ऐसा फैसला पहले ही लेते हुए वाहनों की कीमतें बढ़ा चुकी है।

Hero MotoCorp ने बढ़ाई वाहनों की कीमत :

यदि आप Hero MotoCorp के वाहन खरीदना पसंद करते हैं और आप कंपनी का कोई भी वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो जान लें कि, Hero MotoCorp के वाहन आपको अब नई दरों पर मिलेंगे क्योंकि, कंपनी ने 1 दिसंबर 2022 से अपने सभी वाहनों की नई कीमतें लागू कर दी हैं। कंपनी ने कीमतें बढ़ाने को लेकर शनिवार को घोषणा की थी। बता दें, Tata Motors ने अपने वाहनों की कीमत में कीमतों में वैरिएंट और मॉडल के आधार पर लगभग 1,500 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि, कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि, कौनसे मॉडल की कीमत में कितनी बढ़त दर्ज हुई है। इससे Hero Deluxe, Splendor और Passion जैसी कई अन्य गाड़ियां भी शामिल हैं।

मेकिंग कॉस्ट बढ़ने को बताया वजह :

Hero MotoCorp द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 'कंपनी को यह कदम मेकिंग कॉस्ट की वजह से उठाना पड़ा है। इसलिए कंपनी ने बाइक और स्कूटर की कीमतों को बढ़ाया है। हालांकि, आपके पास अभी भी कुछ दिनों का समय है। इस मामले में कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर निरंजन गुप्ता ने बताया कि, 'मोटरसाइकिल और स्कूटर्स की कीमत बढ़ाना अनिवार्य हो गया है। महंगाई के चलते गाड़ियों के अलग-अलग कॉम्पोनेंट्स की लागत बढ़ी है, इसलिए इनकी ओवर ऑल मेकिंग कॉस्ट बढ़ी है। इसलिए हम सभी गाड़ियों की कीमत में इजाफा करने जा रहे हैं।'

अलग-अलग वाहनों की कीमत :

बताते चलें, 1 दिसंबर से कंपनी के अलग-अलग वाहनों की कीमत में 1500 रुपए तक की बढोतरी की जाएंगी। बता दें, कंपनी ने इससे पहले अपने वाहनों की कीमत में इसी साल सितंबर महीने में बढ़ोतरी की थी। तब कंपनी ने सभी मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत में 1000 रुपए से 3000 रुपए तक की बढ़त दर्ज की थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com