HMSI ने मिलकर की नई बाइक Honda SP 125 BS6 की पेशकश

क्या आपको पता है, हौंडा कंपनी ने स्कूटर इंडिया कंपनी के साथ मिल कर एक नई बाइक लांच की है, जिसे कंपनी ने CB Shine बाइक के स्थान पर लांच किया है। यहाँ पढ़े बाइक के फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारी।
Honda SP 125 BS6
Honda SP 125 BS6Kavita Singh Rathore -RE

हाइलाइट्स :

  • HMSI ने मिलकर की एक नई बाइक की पेशकश

  • लांच हुई बाइक का नाम Honda SP 125 BS6

  • CB Shine मॉडल के स्थान पर लांच हुई यह बाइक

  • ईंधन दक्षता के मामले में है 16% बेहतर

राज एक्सप्रेस। ऑटोमोबाइल सेक्टर की 2 प्रसिद्ध कंपनियां Honda Motorcycle और Scooter India (HMSI) ने मिलकर एक नई बाइक की पेशकश की है जिसे कंपनी ने Honda SP 125 BS6 नाम से लांच किया है। कंपनी ने इस बाइक में काफी खास फीचर्स जोड़े हैं और इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 72,900 रुपये निर्धारित की है। ऑटोमोबाइल मार्केट में यह नई बाइक 125CC वाले CB Shine मॉडल के स्थान पर लांच की जा रही है। हालांकि हौंडा (Honda) कंपनी CB Shine की बिक्री भी जारी रखेगी।

Honda SP 125 BS6 के फीचर्स :

  • हौंडा SP 125 एक ब्रांड-न्यू डिजाइन वाली बाइक है।

  • इसमें LED DC हेडलैंप्स, शार्पर बॉडीवर्क, नई बॉडी ग्राफिक्स, नए कलर्स, एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

  • बाइक की सीट काफी लंबी और आरामदायक है।

  • कंपनी ने नई बाइक को दो वेरिएंट्स ड्रम और डिस्क में लांच किया है।

  • आपको इस बाइक के 4 कलर स्ट्राइकिंग ग्रीन, मैट एक्सिस ग्रे मैटालिक, इम्पिरियल रेड मैटालिक और पर्ल साइरन ब्लू मिलेंगे।

  • कंपनी ने इस बाइक में टेलेस्कॉपिक फ्रंट फॉर्क्स और रियर में एडजस्टेबल हाइड्रॉलिक शॉक दिए हैं।

  • बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

  • यह बाइक 16% ज्यादा माइलेज दे सकती है।

Honda SP 125 BS6 का इंजन :

Honda SP 125 BS6 बाइक के इंजन की बात करें तो, इसमें 4-स्ट्रॉक SI इंजन दिया गया है, जो कि 7500 rpm पर 10.7 bhp की पावर और 6000 rpm पर 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

8 ऑन-बोर्ड सेंसर्स और व्हील :

बाइक में ACG स्टार्टर मोटर और एक सेगमेंट-फर्स्ट इंजन स्टार्ट-स्टॉप स्विच और एक 8 ऑन-बोर्ड सेंसर्स दिए हैं, जिसके द्वारा ट्विन ट्रिप मीटर्स, एवरेज फ्यूल एफिशियंसी और गियर पॉजिशन इंडीकेटर जैसी कई जानकारियां आसानी से मिल जाती हैं। इसके व्हील की बात की जाये तो, कंपनी ने इसमें 18 इंच के एलॉय व्हील दिए है जो, 240 mm डिस्क ब्रेक अप फ्रंट और रियर में 130 mm ड्रम के साथ हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co