जीप इंडिया ने भारत में उतार दी है Jeep Grand Cherokee'
जीप इंडिया ने भारत में उतार दी है Jeep Grand Cherokee'Social Media

जीप इंडिया ने भारत में उतार दी है सबसे महंगी SUV 'Jeep Grand Cherokee'

जीप इंडिया ने देश में 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी (Jeep Grand Cherokee) को लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इसकी कीमत काफी ज्यादा है और यह भारत में सबसे महंगी SUV के तौर पर देखी जा रही है।

ऑटोमोबाइल। भारत में बड़े बिजनेसमेन हो या कोई और बड़ी हस्ती वह ज्यादातर जीप या जिप्सी जैसी गाड़ियां पसंद करते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए ही अब वाहन निर्माता कंपनी यूनिट जीप इंडिया ने देश में 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी (Jeep Grand Cherokee) को लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इसकी कीमत बहुत ज्यादा है और यह भारत में सबसे महंगी SUV के तौर पर देखी जा रही है। चलिए, एक नज़र डालें, इस SUV की कीमत और फिचर्स पर।

भारत में लॉन्च हुई Jeep Grand Cherokee :

भारत में जहां एक वर्ग ऐसा है जो बजट में आने वाली कारों को पसंद करता है तो एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है, जिन्हें लग्जरी और महंगी कारें ही भाती हैं। जीप इंडिया ने इन लोगों की पसंद को ध्यान में रख कर ही 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी को भारत में उतारा है। यदि आप भी उस वर्ग में शामिल हो जिन्हें महंगी कारें पसंद आती हैं। तो जान लें कि, कंपनी ने इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 77.5 लाख रुपये तय की है। हालांकि, इस कीमत में वर्तमान समय में और भी कारें भारत में मौजूद हैं, लेकिन जीप इंडिया ने पहली बार इस रंग में अपनी सबसे महंगी कार लॉन्च की है। हालांकि, यह कार वैश्विक बाजारों में पहले ही लॉन्च हो चुकी हैं, लेकिन भारत में इसकी एंट्री अब हुई है। कंपनी ने ग्रैंड चेरोकी को महाराष्ट्र प्लांट में असेम्ब्ल किया है।

जीप ग्रैंड चेरोकी के खास फीचर्स :

बताते चलें, 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी SUV भारत में लॉन्च होने वाली पांचवीं जनरेशन के तौर पर देखी जा रही है। यह देखने में भी काफी आकर्षक लुक वाली है, इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि, यह एक मस्कुलर एसयूवी वाला फील देगी। ग्रैंड चेरोकी के फिचर्स की बात की जाएं तो, इसके खास फीचर्स इस प्रकार है -

  • नई जीप ग्रैंड चेरोकी SUV 533 मिमी पानी में भी आसानी से चलाई जा सकती है।

  • इसमें 215 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जिससे SUV की ऑफ-रोडिंग क्षमता और भी बढ़ जाती है।

  • SUV में सबसे खास इसका नया क्वाड्राट्रैक 4X4 ड्राइव सिस्टम है, जो इसे खराब रास्तों में भी चलने में सक्षम बनाता है।

  • यह एसयूवी बाहर से जितनी मस्कुलर है अंदर से उतनी ही प्रीमियम लुक वाली है।

  • कंपनी ने इसके इंटीरियर में प्रीमियम क्वालिटी की मैटेरियल का इस्तेमाल किया है।

  • इसके इंटीरियर में स्पोर्टी ब्लैक्ड आउट थीम दिया गया है, जिसके साथ कई जगह पर ग्रे और पियानो ब्लैक एक्सेंट का भी इस्तेमाल किया गया है।

  • जीप ग्रैंड चेरोकी SUV में 10.1 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है।

  • इसमें दिया गया प्राइवेसी फीचर ड्राइवर का ध्यान भटकने से बचाता है।

  • कार में दिया गया डुअल इंफोटेनमेंट सिस्टम इसके इंटीरियर में सबसे बड़ा आकर्षण है।

  • कार के रियर में 1,076 का एक बड़ा बूट स्पेस दिया गया है, जिसे रियर सीट को गिराकर और भी बढ़ाया जा सकता है।

  • नई चेरोकी में कंपनी का आइकोनिक 7-स्लॉट ग्रिल दिया गया है जो क्रोम एक्सेंट के साथ आता है।

  • इसे एसयूवी में सामने स्लिम और शार्प एलईडी दिया गया है, जिसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल भी मिलते हैं।

  • इसमें पहले से बड़ा फ्रंट बम्पर दिया गया है, इस वजह से नई एसयूवी पहले से अधिक मस्कुलर दिखती है। फ्रंट बम्पर के दोनों कोनों पर एलईडी फॉग लैंप दिए गए हैं।

  • केंद्र में पियानो ब्लैक एक्सेंट में एक बड़ा एयर इन्टेक ग्रिल दिया गया है। साइड प्रोफाइल में ब्लैक व्हील आर्क के साथ 5-स्पोक अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो सिल्वर रंग में हैं।

जीप ग्रैंड चेरोकी का इंजन :

इस नई suv के इंजन की बात करें तो, नई जीप ग्रैंड चेरोकी में कंपनी ने 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया है। जो कि, 270 बीएचपी की अधिकतम पॉवर और 400 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। भारत के मार्केट में यह suv BMW X5, Audi Q7, Mercedes-Benz GL, Range Rover Sport और Volvo XC90 जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देगी। कंपनी भारत में जीप ग्रैंड चेरोकी की डिलीवरी नवंबर के अंत में शुरू कर देगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com