Lamborghini ने भारत में उतारी दमदार SUV 'Urus Performante'
Lamborghini ने भारत में उतारी दमदार SUV 'Urus Performante' Social Media

Lamborghini ने भारत में उतारी दमदार SUV 'Urus Performante'

इटेलियन दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Lamborghini द्वारा मंगलवार को भारत में लॉन्च की गई नई SUV Urus Performante से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। इसे कंपनी ने आज भारत में उतारा है।

अगर आप महंगी कार की जानकारी रखना या खरीदना पसंद करते हैं तो, यह खबर आपके काम की हो सकती है। क्योंकि, इस खबर में हम आपको इटेलियन कंपनी Lamborghini द्वारा मंगलवार को भारत में लॉन्च की गई नई SUV Urus Performante से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। इसे कंपनी ने आज भारत में उतार दिया है। जो भी महंगी कार लवर इसे खरीदने का मन बना रहे हो तो वह इसके लिए बुकिंग कर सकते है। साथ ही नजदीकी डीलरशिप से जाकर इसे खरीद भी सकते है।

भारत में लॉन्च हुई Lamborghini Urus Performante :

दरअसल, दिग्गज भारत निर्माता कंपनी Lamborghini ने हाल ही में अपनी नई SUV Urus Performante को पेश किया था। वहीँ, आज कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में उतार दिया है। यह काफी दमदार होने के साथ ही काफी आकर्षक दिखने वाली कार भी है। यदि आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो जान लें, कंपनी ने SUV Urus Performante की कीमत 4.22 करोड़ रुपये तय की है। इस कार को इसकी स्पीड के लिए खास तौर पर जाना जाता है। बता दें, यह कार 3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। जबकि 200kmph की स्पीड पकड़ने में इसे मात्र 11.5 सेकेंड्स का समय लगेगा। वहीँ, इस कार की टॉप स्पीड की बात करें तो वह 306 किमी/घंटा बताई जा रही है। 

Urus Performante का इंजन :

भारत में लॉन्च हुई नई एसयूवी Urus Performante के इंजन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 666 हॉर्सपावर और 850 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया है। यह 657bhp की पीक पावर और 850Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। नई Lamborghini Urus Performante भारतीय बाजार में Audi RS Q8 और Aston Martin DBX 707 जैसी कारों को सीधी टक्कर देगी।

Urus Performante के फिचर्स :

  • कार में चार ड्राइविंग मोड स्ट्राडा (स्ट्रीट), स्पोर्ट, कोर्सा (ट्रैक) और रैली दिए गए हैं।

  • Urus Performante कार का वजन पहले वाली कार की तुलना में 47 किलो कम है।

  • Urus Performante का इंटीरियर आपको काफी पसंद आएगा।

  • इसमें अल्केन्टारा और कार्बन फाइबर जैसे लाइटवेट मैटिरियल का इस्तेमाल किया गया है।

  • कार को डार्क टोन, कंट्रास्ट स्टिचिंग और एक्सक्लूसिव परफॉर्मेंट लोगो इसे स्पोर्टिंग कैरेक्टर देता है।

  • इस कार की शेप को स्टैंडर्ड लैम्बॉर्गिनी यूरूस जैसा ही रखा है।

  • Urus Performante को नया लुक देने के लिए इस कार में कुछ हल्के-फुल्के बदलाव किए गए हैं।

  • इसमें नए फ्रंट फेंडर, कूलिंग वेंट्स के साथ एक नया बोनट, और दोनों सिरों पर नया बम्पर दिया गया है।

  • Urus Performante में 22 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जिसमें 23 इंच के व्हील का भी ऑप्शन है।

  • नई कार वर्तमान समय में मार्केट में उपलब्ध कार से 25mm लंबी, 16mm चौड़ी और 20mm छोटी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com