Mahindra ने किया दो दरवाजों वाला सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक वाहन Atom के फीचर्स का खुलासा
ऑटोमोबाइल। आज दुनियाभर के साथ ही भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज काफी तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। पिछले कुछ समय में बहुत सी कंपनियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों का रुख किया है। आज देश में लगभग इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां अपनी-अपनी इलेक्ट्रिक 2 और 4 व्हीलर लांच कर चुकी हैं। हाल ही में कई नई स्टार्टअप कंपनियों और कुछ नॉन इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों ने भी अपने इलेक्ट्रिक वाहन लांच किए हैं। लगातार बढ़ते क्रेज और प्रतिस्पर्धा के बीच वाहन निर्माता कीमत पर ध्यान देना भूल जाती है, लेकिन इस बात को ध्यान रखा है भारत की बहुचर्चित कंपनी महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) ने और इस बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार पेश की है। जिसका इस्तेमाल कमर्शियल तौर पर किया जा सकता है।
साल के अंत तक हो सकती लांच :
दरअसल, Mahindra का मार्केट शेयर इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर सेगमेंट में 73.4% का है और इसी शेयर के चलते कंपनी इस लिस्ट में पहले नंबर पर बनी हुई है, लेकिन अब भारत की सबसे बड़ी कंपनी Mahindra ने भारत में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) बढ़ते क्रेज को ध्यान में रखते हुए अपनी दो दरवाजे वाली इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल एटम (Mahindra Atom) को भारतीय बाजार में पेश किया है। कंपनी काफी समय से लगातार इसकी टेस्टिंग कर रही थी। अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे साल के अंत तक लांच कर दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी कुछ दिनों पहले ही इसके नाम का खुलासा किया था जबकि, इसे पहली बात ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया गया था। जहां मात्र इसके लुक को ही काफी पसंद किया गया था। अब कंपनी ने इसके कुछ फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है।
Mahindra Atom के फीचर्स :
Atom की सबसे बढ़ी खासियत यह है कि, यह देश की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल है।
इसे मोनोकॉक चेचिस पर बनाया गया है। यही कारण ही कि, यह बॉक्सी लुक देता है।
Mahindra Atom के आकार की बात करें तो Atom की लंबाई 2,728mm, चौड़ाई 1,452mm और ऊंचाई 1,576mm रखी गई है।
Atom का व्हीलबेस को 1,885mm का रखा गया है।
इसमें डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) के LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स दिए गए हैं।
इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
महिंद्रा की एटम इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल का इंटीरियर साधारण है।
इसके इंटीरियर में एयर कॉन वेंट्स, नए डिजाइन का डैशबोर्ड, एक फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 12 वोल्ट का सॉकेट और एक गोल आकार के AC वेंट्स के साथ-साथ डैशबोर्ड पर एक रोटेटरी गियर डायल लगाया गया है।
कंपनी इसके टॉप वेरिएंट में टचस्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रुमेंटल क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देगी।
इसके केबिन में भले ही दो दरवाजे दिए गए हो, लेकिन यह चार लोगों के बैठने के हिसाब से बनाया गया है।
कीमत और वेरिएंट :
Mahindra Atom इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल की कीमत की बात करें तो ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि, कंपनी इसकी कीमत 5 लाख के आस-पास तय कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने यह जानकारी दी है कि, कंपनी क्वाड्रिसाइकिल को कुल चार वेरिएंट- K1, K2, K3, और K4 में लॉन्च करेगी। इनमे से
पहले दो वेरिएंट यानी K1 और K2, में कंपनी 7.4kWh के बैटरी पैक का इस्तेमाल कर सकती है।
दूसरे दो यानि K3, और K4 वेरिएंट्स में कंपनी 11.1kWh के बैटरी पैक का इस्तेमाल कर सकती है।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।