भारत में उतरी Mahindra Thar 2WD, जान लें फीचर और कीमत
भारत में उतरी Mahindra Thar 2WD, जान लें फीचर और कीमतSocial Media

भारत में उतरी Mahindra Thar 2WD, जान लें फीचर और इसकी कीमत

अब तक कई कंपनियों ने अपने शानदार वाहनों की पेशकश की है। इसी कड़ी में अब ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra ने अपने ग्राहकों को Mahindra Thar SUV का नया वर्जन लॉन्च कर बड़ा तोहफा दिया है।

Mahindra Thar launched : देश की जानी-मानी दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) जितना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। उतने ही एक्टिव उनकी कंपनी वाहनों को लेकर भी रहती है। इस नए साल की शुरुआत हो चुकी है। अब तक कई कंपनियां अपने शानदार वाहनों की पेशकश कर चुकी है। इसी कड़ी में अब ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra ने अपने ग्राहकों को Mahindra Thar SUV का नया वर्जन लॉन्च कर बड़ा तोहफा दिया है।

Mahindra Thar भारत में लॉन्च :

Mahindra कंपनी ने नए साल में अपने पहले वाहन की पेशकश कर दी है। कंपनी ने आज अपनी Mahindra Thar SUV के नए वर्जन को लॉन्च कर दिया है। इस कार की खासियत यह है कि, यह अन्य SUV की तुलना में सस्ती SUV है। कंपनी ने इसे भारत में Mahindra Thar 2WD नाम से लॉन्च किया है। यदि आप भी thar के दीवाने हैं तो, जान लें कंपनी ने Mahindra Thar 2WD की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये तय की है। इस नए एंट्री लेवल वर्जन को तीन वेरिएंट और दो नए कलर ऑप्शन में उतारा गया है। यदि आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आप मात्र 10 हजार देकर बुकिंग कर सकते हो।

Mahindra Thar 2WD के फीचर्स :

  • इंजन और पावर की बात करें तो, कंपनी ने Mahindra Thar 2WD में नया 1.5 लीटर का डीजल इंजन इस्तेमाल किया है।

  • Mahindra Thar के डीजल वेरिएंट में RWD रेंज के साथ नया D117 CRDe इंजन दिया गया है जो कि 117 BHP की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनेरट करने में सक्षम है।

  • Mahindra Thar 2WD में ब्लैजिंग ब्रॉन्ज और एवरेस्ट व्हाइट जैसे दो कलर मिलेंगे।

  • यह सिर्फ 6 स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट में आता है।

Mahindra Thar 2WD के वेरिएंट्स और कीमत :

  • कंपनी ने Mahindra Thar 2WD AX (O) डीजल MT हार्ड टॉप वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये तय की है।

  • कंपनी ने Mahindra Thar 2WD LX डीजल MT हार्ड टॉप की कीमत 10.99 लाख रुपये तय की गई है।

  • कंपनी ने Mahindra Thar 2WD LX पेट्रोल एटी हार्ड टॉप वेरिएंट की कीमत 13.49 लाख रुपये तय की गई है।

बता दें, Mahindra Thar 2WD के हर वेरिएंट की डिलीवरी 14 जनवरी से शुरू कर दी जाएगी।

डिवीजन के प्रेसिडेंट का कहना :

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के प्रेसिडेंट वीजय नाकरा (Veejay Nakra) ने कहा कि, 'Mahindra Thar महज एक कैपेबल SUV नहीं है, बल्कि ये एक इमोशन है। 2020 के बाद से नई थार ने SUV लवर्स की इमैजिनेशन पर कब्जा कर लिया है। हर दिन 80,000 से अधिक थार लवर्स अपनी इन कल्पनाओं को पूरा होते महसूस कर रहे हैं। कंपनी ने अपनी प्रोडक्ट पोर्टफोलिओ को और बेहतर बनाने के लिए अपने ग्राहकों के फीडबैक पर गौर किया और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए बाजार में नई थार की पेशकश की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com