Mahindra ने Scorpio को टक्कर देने तैयार किया Bolero का नया मॉडल

भारत की बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra ने भारतीय बाजार में अपनी बहुचर्चित SUV Bolero के नए मॉडल को लांच करने की जानकारी दी है। जो Scorpio को बड़ी टक्कर देगी।
Mahindra ने Scorpio को टक्कर देने तैयार किया Bolero का नया मॉडल
Mahindra ने Scorpio को टक्कर देने तैयार किया Bolero का नया मॉडलSocial Media

Mahindra Bolero New Model : कोरोना वायरस के कारण ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कुछ समय के लिए पूरी तरह से थम सी गई थी। पूरे मार्केट में न ही कोई वाहन लांच हो रहा था और न किसी वाहन की बिक्री हो रही थी, लेकिन अब धीरे-धीरे सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां पटरी पर आ गई हैं। खुद को पटरी पर लाने के लिए कंपनियां अपनी नई कारें लांच कर रही हैं या अन्य कोई और तरीका अपना रही है। इसी कड़ी में भारत की बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra ने भारतीय बाजार में अपनी बहुचर्चित SUV Bolero के नए मॉडल को लांच करने की जानकारी दी है। जो Scorpio को बड़ी टक्कर देगी।

Mahindra Bolero होगी जल्द लांच :

दरअसल, अब भारत की वाहन निर्माता कंपनियां तेजी से अपने वाहनों को लांच कर रही है या तो अपनी पुरानी कारों के नए मॉडल पर काम कर रही हैं। इन्हीं में शुमार भारत की कंपनी Mahindra & Mahindra ने घरेलू बाजार में अपनी ही बहुत ज्यादा पसंद की जाने वाली स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) Mahindra Bolero के नए मॉडल को लांच करने की जानकारी दी है। यदि आप इस नई Bolero को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इसकी कीमत जान लें पर यह भी जान लें कि, कंपनी ने इसमें कई बड़े बदलाव के बाद तैयार किया। कंपनी नई bolero को जून 2022 में लांच कर सकती है।

नई Bolero के फीचर्स :

  • Mahindra Bolero के नए मॉडल के लुक्स और फीचर्स पहले से ज्यादा अच्छे होंगे।

  • नई Bolero के लुक की बात करें तो, कंपनी ने इसका लुक इतना शानदार रखा है कि, Thar भी इसके आगे कही नहीं लगती है।

  • महिंद्रा Bolero फेसलिफ्ट में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव दिए गए है।

  • तकनीकी तौर पर देखा जाये तो यह पुराने मॉडल जैसी ही दमदार और मजबूत है।

  • कंपनी ने नई Bolero को दो रंग में तैयार किया है।

  • इस नई Bolero के फ्रंट में दो एयर बैग दिए गए है।

  • फोग लैंप हाउसिंग पहले एसयूवी में दी गई है।

  • नई Bolero के लैंप का डिजाइन भी पहले जैसा ही है, लेकिन इसके आसपास काफी बदलाव किए गए है।

  • इसमें आपको मॉडिफाइड डैशबोर्ड और अपहोलस्ट्री उपलब्ध मिलेगी।

  • नई Bolero में ABS, EBD, पार्किंग सेंसर और स्पीड अलर्ट जैसे सिस्टम मिलेगा।

  • नई Bolero का इंजन के लिए 5 स्पीड गियर बॉक्स से लैस है।

नई Bolero का इंजन :

नई Bolero के इंजन की बात करें तो, इसमें कंपनी ने 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया है। जो 75 BHP और 210Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।यह 16.7 किलोमीटर प्रति लीटर पर चल सकती है। ये SUV 3 सिलेंडर इंजन के होने के बाद भी यह बहुत शक्तिशाली है। साथ ही कार की स्पीड को बढ़ा सकता है

बताते चलें, कंपनी ने भले इसके लांच की तारीख की कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि, कंपनी जल्द ही Bolero के 2022 मॉडल को लांच करेगी। इसे फिलहाल टेस्टिंग के दौरान साउथ अफ्रीका की तरफ देखा गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com