Mahindra की इलेक्ट्रिक XUV400 को मिल रही शनदार बुकिंग
Mahindra की इलेक्ट्रिक XUV400 को मिल रही शनदार बुकिंगSocial Media

Mahindra की इलेक्ट्रिक XUV400 को मिल रही शानदार बुकिंग, जानें कीमत और फीचर्स

बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV 'Mahindra XUV400' की बुकिंग हाल ही में शुरू की थी और अब तक कंपनी को जबरदस्त बुकिंग मिल चुकी है।

ऑटोमोबाइल। कोरोना वायरस के कारण ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को हुए नुकसान को फिर से न देखना पड़े इसलिए सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां लगातार अपने एक से एक वाहनों की पेशकश करती चली जा रही है। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में तक कदम रख दिया है। इसी कड़ी में भारत की बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता और आनंद महिंद्रा के स्वामित्व वाली कंपनी Mahindra & Mahindra ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV 'Mahindra XUV400' को भारत में पेश कर दिया है। वहीँ, अब इस कार को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसका अंदाजा आप इसको मिली बुकिंग से लगा सकते है।

Mahindra XUV400 को मिल रहा है अच्छा रिस्पांस :

आज दुनियाभर के साथ ही भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज काफी तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। पिछले कुछ समय से बहुत सी कंपनियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों का रुख किया है। जिसके बाद से अब तक लगभग कई कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक वाहन लांच कर चुकी है। हाल ही में कई नई स्टार्टअप कंपनियों और कुछ नॉन इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों ने भी अपने इलेक्ट्रिक वाहन लांच किए हैं। लगातार बढ़ते क्रेज और प्रतिस्पर्धा के बीच भारत की बहुचर्चित कंपनी महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) ने भी पिछले साल अपने 5 इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने की जानकारी दी थी। जिनमें एक नाम इलेक्ट्रिक XUV400 का भी शामिल था। बता दें, कंपनी ने इसकी बुकिंग 26 जनवरी के मौके पर सुबह 11 बजे से शुरू की थी और अब तक इस कार को 10 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है।

डिलीवरी के लिए करना होगा इंतजार :

बताते चलें, यह Mahindra की पहली इलेक्ट्रिक XUV है, जिसकी बुकिंग शुरू की जा चुकी है और कुछ ही दिनों में यह कार सबसे ज्यादा बुकिंग मिलने वाले कुछ वाहनों की लिस्ट में शामिल हो गई है। खबरों की माने तो 26 जनवरी से आज यानी 1 फरवरी तक कंपनी को XUV400 इस एसयूवी के लिए के लिए 10 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। इस बारे में जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया है कि, "अब इस एसयूवी को बुक करवाने पर सात महीने तक डिलीवरी के लिए इंतजार करना होगा, यानि कि एसयूवी के बाजार में आने से पहले ही इस पर सात महीने की वेटिंग हो गई है।"

34 शहरों में शुरू हो चुकी है इसकी बुकिंग :

बताते चलें, कंपनी ने XUV 400 Electric की बुकिंग 26 जनवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन डीलरशिप पर दोनों ही तरीके से शुरू कर दी थी। हालांकि, यह अभी देश के 34 शहरों के लिए ही शुरू की गई थी। इन शहरों में अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, मुंबई, एमएमआर, नासिक, वारका, पुणे, नागपुर, बेंगलुरू, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, कोच्चि, हैदराबाद, चंडीगढ़, दिल्ली, एनसीआर, कोलकाता, देहरादून, कोयंबटूर, औरंगाबाद, भुवनेश्वर, कोल्हापुर, मैसूर, मंगलुरू, वदोडरा, पटना, कालिकट, रायपुर, लुधियाना, उदयपुर, जम्मू, गुवाहाटी, लखनऊ, आगरा और इंदौर का नाम शामिल है।

कंपनी की योजना :

कंपनी ने अपनी योजना की जानकारी देते हुए बताया है कि, 'बुकिंग शुरू करने के बाद कार की डिलीवरी मार्च महीने से शुरू की जा सकती है। इसके साथ ही कंपनी की योजना एसयूवी को लॉन्च करने के बाद अगले एक साल में 20 हजार यूनिट्स डिलीवर करने की भी है। मार्च महीने से कंपनी इसके ईएल वैरिएंट की डिलीवरी देना शुरू करेगी जबकि दिवाली के फेस्टिव सीजन के दौरान इसके ईसी वैरिएंट की डिलीवरी शुरू की जाएंगी।'

Mahindra XUV400 के फिचर्स :

  • Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा की eXUV300 कॉन्सेप्ट पर आधारित है।

  • इसमें एक अपडेटेड एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर भी दिया गया है।

  • XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी में PSM इलेक्ट्रिक मोटर 147 hp का अधिकतम पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

  • Mahindra XUV400 की टॉप स्पीड 150 kmph है।

  • इसमें तीन ड्राइविंग मोड हैं जो पावर डिलीवरी और स्टीयरिंग फील को बदल देते हैं।

  • XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

  • XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बैटरी क्षमता 39.4 kWh है और बैटरी पैक IP67 वाटर और डस्ट-प्रूफ है।

  • भारतीय ड्राइविंग साइकिल (MIDC) के अनुसार Mahindra XUV400 की ड्राइविंग रेंज 456 किमी है।

  • XUV400 एसयूवी एक ट्विन-पीक लोगो के साथ आती है जो कॉपर की बनी है।

  • इस इलेक्ट्रिक SUV में कॉपर ट्विन्स-पीक लोगो होगा जो कि, पहली बार दिया गया है।

  • XUV400 काफी हद तक XUV300 से मिलती-जुलती दिखती है, लेकिन इसमें अलग-अलग LED टेल लैंप्स, ज्यादा लंबाई, अपडेटेड फ्रंट और एक नया ग्रिल जैसे अंतर हैं।

  • साइज की बात करें तो XUV400 की लंबाई 4,200 mm, चौड़ाई 1,821 mm और ऊंचाई 1,634 mm है। XUV400 में 2,600 mm का व्हीलबेस मिलता है, जो XUV300 के बराबर है।

  • डायमेंशन की बात करें तो, इसकी लंबाई 4,200 mm, ऊंचाई 1,634 mm, चौड़ाई 1,821 mm हैं।

  • इसका व्हीलबेस 2,600 mm और बूट स्पेस 378 लीटर का है।

XUV 400 Electric की कीमत :

XUV 400 Electric की कीमत की बात करें तो, कंपनी ने इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये तय की है। हालांकि, कंपनी की तरफ से कंपनी की कीमत को रिवाइज भी किया जा सकता है। बता दें, यदि आप इसे बुक करना चाहते हैं तो आप 5,000 रूपये की राशी का भुगतान करके इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com