सामने आए Maruti Suzuki के फरवरी 2023 में हुई बिक्री के आंकड़े
सामने आए Maruti Suzuki के फरवरी 2023 में हुई बिक्री के आंकड़ेKavita Singh Rathore -RE

सामने आए Maruti Suzuki के फरवरी 2023 में हुई बिक्री के आंकड़े, दर्ज हुई कुछ गिरावट

कंपनियां नुकसान से बाहर आने के बाद लगातार अपने वाहन की बिक्री कर रही हैं। वहीँ, देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने फरवरी 2023 में हुई बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं।

ऑटोमोबाइल। यदि आप Maruti Suzuki की कोई 7-सीटर कार या कोई अन्य कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो, यह खबर आपके काम की हो सकती हैं ,शायद आपको भी कार खरीने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन मिल जाए। क्योंकि, कोरोना काल में काफी नुकसान उठा चुकी सभी कंपनियां नुकसान से बाहर आने के बाद लगातार अपने वाहन की बिक्री करने में लगी है। वहीँ, अब देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने फरवरी 2023 में हुई बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं।

Maruti Suzuki ने जारी किए फरवरी 2023 के आंकड़े :

दरअसल, देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने फरवरी 2023 में हुई बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी ने यह जानकारी भी दी है कि, कंपनी की कौन सी कार की बिक्री सबसे ज्यादा हुई और कौन सी कार का स्थान दूसरा या तीसरा रहा। इसी कड़ी में Maruti Suzuki के ताज़ा आंकड़ो में देखे तो इस बार एसी कारों के नाम दिख रहे हैं, जिनकी इतनी बिक्री होने की उम्मीद नहीं थी।

सबसे ज्यादा बिकने वाली कार :

मारुति सुजुकी की अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने फरवरी 2023 में सबसे ज्यदा बिक्री कर बाकी सभी गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। Maruti Suzuki Ertiga बिक्री के नंबर वन बन गई। आंकड़े देंखे तो, कंपनी ने फरवरी 2023 में Ertiga की कुल 6,472 यूनिट्स की बिक्री की हैं। जो पिछले साल की सामान अवधि में (फरवरी 2022) Ertiga की 11,045 यूनिट्स थीं। इस प्रकार देखा जाए तो Ertiga की बिक्री में 44% की गिरावट दर्ज हुई है।

Maruti Suzuki Eeco की बिक्री :

Maruti Suzuki द्वारा जारी किए फरवरी 2023 के आंकड़ो में Maruti Suzuki Eeco देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार बन गई है। कंपनी ने फरवरी में इस कार की कुल 11,352 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल की सामान अवधि यानी फरवरी 2022 में कंपनी ने Maruti Suzuki Eeco की मात्र 9190 यूनिटी ही बेचीं थी। इस प्रकार Maruti Suzuki Eeco की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 24% की सालाना बढ़त दर्ज हुई है। बता दें, इस कार की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.25 लाख रुपये से 6.51 लाख रुपये के बीच में तय की गई है। कंपनी ने इसे चार ट्रिम्स में 5-सीटर स्टैंडर्ड (ओ), 5-सीटर एसी (ओ), 5-सीटर एसी सीएनजी (ओ) और 7-सीटर स्टैंडर्ड (ओ) में उतारा था।

Mahindra Boler रही दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार :

Maruti Suzuki द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार, कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली 7- सीटर कार महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Boler) रही। आंकड़ा देंखे तो फरवरी 2023 में कंपनी ने Mahindra Boler की कुल 9,782 यूनिट्स की बिक्री की हैं। जबकि, पिछले साल की सामान अवधि में कंपनी ने Mahindra Boler की 11,045 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस प्रकार इस साल Mahindra Boler की बिक्री में 11% की गिरावट दर्ज हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com