Maruti Suzuki ने जारी किए नवंबर 2022 की बिक्री का आंकड़े
Maruti Suzuki ने जारी किए नवंबर 2022 की बिक्री का आंकड़े Kavita Singh Rathore -RE

Maruti Suzuki ने जारी किए नवंबर 2022 की बिक्री के आंकड़े

जानी-मानी सबसे बड़ी कार निर्माण करने वाली कंपनी 'मारुति सुजुकी इंडिया' (Maruti Suzuki India (MSI)) ने नवंबर 2022 की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिये है। जिसके अनुसार, कंपनी ने अच्छा खासा मुनाफा कमाया है।

ऑटोमोबाइल। कोरोना वायरस के कारण ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कुछ समय के लिए पूरी तरह से थम सी गई थीं। हालांकि, धीरे-धीरे सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां पटरी पर आ गई हैं। साथ ही अब तो कई कंपनियों ने जमकर मुनाफा भी कमाना शुरू कर दिया है। इन्हीं कंपनियों में शुमार जानी-मानी और सबसे बड़ी कार निर्माण करने वाली कंपनी 'मारुति सुजुकी इंडिया' (Maruti Suzuki India (MSI)) ने नवंबर 2022 की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिये है। जिसके अनुसार, कंपनी ने अच्छा खासा मुनाफा कमाया है।

Maruti Suzuki के नवंबर 2022 की बिक्री के आंकड़े :

दरअसल, पिछले सालों में नुकसान का सामना करने के बाद देश की सबसे बड़ी कार निर्माण करने वाली कंपनी 'मारुति सुजुकी' (Maruti Suzuki India) काफी समय से मुनाफा कमा रही है। वहीं, अब कंपनी ने गुरुवार को नवंबर 2022 के नतीजे जारी किए है। इन नतीजो के अनुसार, नवंबर के दौरान कंपनी ने कुल 1,59,044 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि, पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने इस साल 14% ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। नवंबर 2021 में कंपनी ने कुल 1,39,184 यूनिट्स की बिक्री की थी।

पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट में की बिक्री :

नवंबर 2022 में यदि कुल बिक्री देखी जाए तो, उस आंकड़े में 1,35,055 यूनिट्स की घरेलु बिक्री, 4,251 यूनिट्स की OEM बिक्री और 19,738 यूनिट्स का निर्यात भी शामिल किया गया है। बता दें, कंपनी ने सालभर में नवंबर में यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में 32,563 यूनिट्स की बिक्री की हैं। जबकि, कार और वैन जैसे पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट में नवंबर में 39,746 यूनिट्स की बिक्री हुई है। निर्यात किए गए वाहनों की बात करें तो, कंपनी ने कुल 19,738 यूनिट्स की बिक्री की थी। लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कंपनी ने नवंबर 2022 में 2,660 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस महीने होने वाली बिक्री के साथ कंपनी ने 3,500 कार सेल्स आउटलेट का आंकड़ा पार कर लिया है, जो एक दशक पहले के 1,300 डीलरशिप से दोगुना से भी ज्यादा है।

MSI के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर ने बताया :

मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) के मार्केटिंग एंड सेल्स के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर शशांक श्रीवास्तव ने बताया, 'मार्च के आखिरी तक हमारे 3,700 आउटलेट्स को छूने की संभावना है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com