नई Jeep Meridian हुई भारत में लॉन्च
नई Jeep Meridian हुई भारत में लॉन्च Social Media

और भी स्टाइलिश व बोल्ड लुक में भारत आई 'Jeep Meridian', यह है कीमत और फीचर

वाहन निर्माता कंपनी Jeep ने मार्केट में Jeep Meridian (जीप मेरिडियन) को एक नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। भारत में इसे बहुत ही बोल्ड लुक में उतारा गया है। चलिए, एक नज़र डालें, इसकी कीमत और फिचर्स पर।

ऑटोमोबाइल। भारत में बड़े बिजनेसमेन हो या कोई और बड़ी हस्ती, ज्यादातर जीप, SUV, XUV या जिप्सी जैसी गाड़ियां रखना पसंद करते हैं। इस बात को और ग्रहको की पसंद को ध्यान में रखते हुए ही अब वाहन निर्माता कंपनी 'Jeep Brand India' ने मार्केट में Jeep Meridian (जीप मेरिडियन) को एक नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन इसे भारत में बहुत ही बोल्ड लुक में उतारा गया है। चलिए, एक नज़र डालें, Jeep Meridian की कीमत, बुकिंग और फिचर्स पर।

Jeep Meridian ने दी भारत में दस्तक :

दरअसल, आज देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में हर तरह की गाड़ियों को लोग पसंद करते हैं। चाहे वो suv हो Jeep हो या कोई और गाड़ी। सभी की डिमांड काफी बड़ी है और उसी के आधार पर ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रख कर कंपनियां वाहन लॉन्च करती है। वहीं, अब Jeep Meridian (जीप मेरिडियन) भारत में काफी बॉल्ड लुक में दस्तक दे चुकी है। अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो, जान लें, कंपनी इसकी बुकिंग शुरू कर चुकी है। जीप मेरिडियन के स्पेशल एडिशन की बुकिंग जीप डीलरशिप (Jeep dealerships) और जीप इंडिया (Jeep India) की वेबसाइट से कर सकते है। कंपनी ने इसके दो लिमिटेड स्पेशल एडिशन लॉन्च किए हैं -

  • Jeep Meridian X (जीप मेरिडियन एक्स)

  • Jeep Meridian Upland (जीप मेरिडियन अपलैंड)

Jeep Meridian के फीचर्स :

  • इस नई Jeep Meridian को स्टाइलिंग और एक्सेसरी पैक के साथ काफी बोल्ड लुक दिया गया है।

  • स्पेशल एडिशन नई जीप ब्रांड की क्षमता 4x4 हैं।

  • Jeep Meridian दो एडिशनल रंगों सिल्वर मून और गैलेक्सी ब्लू में पेश किया गया है।

  • इस SUV में सबसे तेज स्पीड और उच्चतम पॉवर-टू-वेट अनुपात शामिल है।

  • यह SUV सिर्फ 10.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

  • इस जीप की टॉप स्पीड 198 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है।

  • इसके लुक और डिजाइन पर बात करें तो, यह 'अर्बन फोकस्ड' कर डिजाइन किया गया है।

  • यह प्रीमियम अर्बन ड्राइव एक्सपीरियंस देगी।

  • जीप मेरिडियन एक्स स्टाइलिश बॉडी कलर लोअर, ग्रे रूफ और ग्रे पॉकेट के साथ अलॉय व्हील देता है।

  • यह साइड मोल्डिंग, पडल लैंप्स जैसे बाहरी मॉडिफिकेशन और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे इंटीरियर मॉडिफिकेशन देता है।

  • 'एडवेंचर ओरिएंटेड जीप मेरिडियन अपलैंड' को 'कहीं पर भी यानी कैसे भी रस्ते पर ले जाया जा सकता हैं।

  • Jeep Meridian में स्प्लैश गार्ड्स, बूट ऑर्गनाइजर, प्रीमियम फुटस्टेप्स, सनशेड्स, स्पेशल केबिन, कार्गो मैट्स और टायर इन्फ्लेटर के अलावा हुड डेकल और रूफ कैरियर जैसे बाहरी मॉडिफिकेशन शामिल हैं।

Jeep Meridian की कीमत :

बताते चलें, Jeep Brand India ने अपनी नई गाड़ी Jeep Meridian की शुरुआती कीमत 32.95 लाख रुपये तय की है। साथ ही कंपनी ने बताया है कि, वह इस गाड़ी की डिलीवरी इसी महीने यानी अप्रैल 2023 की दूसरी छमाही से शुरू कर देगी।

कंपनी के प्रमुख का कहना :

Jeep Brand India के प्रमुख निपुण जे महाजन ने कहा, "हम जीप मेरिडियन के स्पेशल एडिशन को लॉन्च करने के लिए बहुत उत्साहित हैं, जो विशिष्ट स्टाइल में एसयूवी की द्वंद्व को हाईलाइट करता है। हम नए स्पेशल एडिशन के साथ जीप मेरिडियन को दूसरे स्तर पर लेकर जा रहे हैं, जो एक ख़ास लुक के साथ ऑफ-रोड ट्रेल्स और सड़कों दोनों पर अलग दिखाई देगा। ऑफर पर एक्सेसरी पैक के साथ जीप मेरिडियन के द्वंद्व की विशिष्टता को इसके एडवेंचर साइड पर और शहरी ग्राहकों के लिए एक अनूठी स्टाइल जो एसयूवी को उसके प्रीमियम और परिष्कृत अनुभव के लिए पसंद करते हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com