Nissan Motor ने 3 लाख से ज्यादा कारों को किया रिकॉल

यदि आपके पास Nissan Motor (निसान मोटर) कंपनी की गाड़ी है तो, यह खबर हो सकती है आपके काम की। दरअसल वाहन निर्माता कंपनी Nissan Motor ने अपनी 3 लाख से ज्यादा कारों (SUV) को रिकॉल किया है।
Nissan Motor ने 3 लाख से ज्यादा कारों को किया रिकॉल
Nissan Motor ने 3 लाख से ज्यादा कारों को किया रिकॉलSocial Media

ऑटोमोबाईल। यदि आपके पास Nissan Motor (निसान मोटर) कंपनी की गाड़ी है तो, यह खबर हो सकती है आपके काम की। दरअसल जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Nissan Motor ने अपनी 3 लाख से ज्यादा कारों (SUV) को रिकॉल किया है। कंपनी ने बताया कि, कंपनी ने इन कारों को हुड यानी बोनट से संबंधित खराबी के चलते वापस बुलाया है। खबरों के अनुसार, कंपनी द्वारा रिकॉल की गई सभी कारें साल 2013 और 2016 में बनी हुई हैं।

3 लाख से ज्यादा कारों को किया रिकॉल :

दरअसल, कई बार कारों में बिक्री के बाद कुछ कमियां आ जाती हैं। जिसकी शिकायत ग्राहक कंपनी से करते हैंं। कंपनी ग्राहकों की शिकायत सुनते हुए उनकी कारों को वापस बुलाकर उसमें सुधार कर देती हैं। इस प्रोसेस को रिकॉल करना कहते हैं। अब तक कई कंपनियां अपने वाहनों को रिकॉल कर चुकी हैं। वहीं, अब जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Nissan Motor ने 3 लाख से अधिक कारों को रिकॉल किया है। इस मामले में सामने आई रिपोर्ट की मानें तो, इन कारों में ग्राहक अचानक हुड यानी बोनट से जुड़ी बड़ी खराबी की शिकायत कर रहे थे। इसलिए कंपनी ने अपनी 322,671 यूनिट्स को ठीक करने के लिए वापस बुला लिया है।

क्या हुई दिक्कत :

कंपनी ने बताया है कि, ग्राहक लगातार हुड यानी बोनट से जुड़ी बड़ी खराबी की शिकायत कर रहे थे। उनका कहना है कि, कार का बोनट अचानक से खुल जाता है, जिससे ड्राइवर को सामने कुछ भी दिखाई नहीं देता और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। यह सभी कारें अमेरिका की बताई जा रही है। यानी कंपनी ने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में सभी कारें रिकॉल की हैं।

अमेरिकी डिवीजन का कहना :

कंपनी के उत्तरी अमेरिकी डिवीजन ने कहा कि, '2013 और 2016 के बीच मॉडल के लिए 322,671 पाथफाइंडर वाहन वापस बुलाए गए हैं। Nissan Motor ने कहा है कि, 'इस समस्या से निपटने के लिए कुछ उपाय किए जा रहे हैं।' अमेरिकी रेगुलेटरी बॉडी में एक फाइलिंग में निसान कंपनी ने कहा है कि, 'सेकेंडरी हुड लैच पर गंदगी और धूल जमा होने के चलते हुड बंद होने पर भी खुल सकता है। संभावित रूप से यह बिना किसी चेतावनी के खुल जाता है।' बता दें, कंपनी ने यह फैसला अपने ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com