SIAM के नवंबर 2021 के ताजा आंकड़े
SIAM के नवंबर 2021 के ताजा आंकड़ेसांकेतिक चित्र

SIAM के नवंबर 2021 के ताजा आंकड़े, कई सालों के निचले स्तर पर पहुंची वाहनों की बिक्री

देश में इस बार सेमीकंडक्टर की कमी के चलते नवंबर 2021 में सभी ऑटो कंपनियों की थोक बिक्री ठप्प होती नजर आई। इस बात का खुलासा सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने किया।

ऑटोमोबाइल। कोरोना वायरस के कारण ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कुछ समय के लिए पूरी तरह से थम सी गई थी। पूरे मार्केट में न ही कोई वाहन लांच हो रहा था और न कोई वाहन की बिक्री हो रही थी, लेकिन बाईट कुछ महीनों के दौरान लगभग सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां पटरी पर आ ही गई थीं, लेकिन देश में इस बार सेमीकंडक्टर की कमी और एक बार फिर बढ़ते कोरोना के नए-नए वेरिऐंट्स के चलते सभी ऑटो कंपनियों की थोक बिक्री कुछ ठप्प होती नजर आई। इस बात का खुलासा सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी किए गए नवंबर 2021के आंकड़ों से हुआ।

नवंबर 2021 का SIAM का नया आंकड़ा :

दरअसल, पिछला साल बीत जाने के बाद ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने वाहनों की बिक्री को बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही हैं। इसी बीच दोपहिया और यात्री वाहन की थोक बिक्री के नवंबर 2021के आंकड़े सामने आए हैं। जो कि वाहन उद्योग की संस्‍था सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल्‍स मैन्‍युफैक्‍चरर्स (SIAM) ने जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, व्हीकल्स की थोक बिक्री में नवंबर 2021में 19% की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के साथ यह आंकड़ा पर 2,15,626 यूनिट्स का रहा। यदि यही आंकड़ा पिछले साल नवंबर में देखा जाए तो, 2,64,898 यूनिट्स का था।

SIAM ने किया एक और बड़ा खुलासा :

बताते चलें, वाहन उद्योग की संस्‍था सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल्‍स मैन्‍युफैक्‍चरर्स (SIAM) द्वारा कल जारी किए गए आंकड़ों से एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि, नवंबर 2021 में कारों की बिक्री 7 साल में सबसे कम रही, जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री 11 साल में सबसे कम रही। दोपहिया और यात्री वाहनों की बिक्री या उत्पादन में यह गिरावट सेमीकंडक्टर की कमी के चलते आई है। क्योंकि, नवंबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 19% तक कम हुई है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि, ऐसा सिर्फ भारत में हुआ हो भारत सहित दुनियाभर के देशों में भी सेमीकंडक्टर की कमी ने वाहन उद्योग को प्रभावित किया है।

इस प्रकार रही वाहनों कि बिक्री :

सेमीकंडक्टर की इस कमी का सबसे ज्यादा असर दोपहिया वाहनों पर देखने को मिला है। क्योंकि, सबसे ज्यादा इनकी ही प्रभावित हुई है। बता दें, इस साल जो आंकड़ा 10,50,616 यूनिट्स का है वहीं आंकड़ा पिछले साल 16,00,379 का था। इस प्रकार देखा जाये तो इस आंकड़े में 34% की गिरावट दर्ज हुई है। जबकि तिपहिया वाहनों की बिक्री में 7% गिरावट देखी गई, लेकिन यह 19 साल में सबसे कमी रही है। नवंबर में कुल 22,471 तिपहिया वाहन बिके। सभी श्रेणियों में कुल वाहन बिक्री 31.7% घटकर 12,88,759 रही, जो पिछले साल नवंबर में 18,89,348 थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com