SIAM ने जारी किए बिक्री के ताजा आंकड़े
SIAM ने जारी किए बिक्री के ताजा आंकड़ेSyed Dabeer Hussain - RE

SIAM ने जारी किए नवंबर में हुई पैसेंजर व्हीकल की बिक्री के आंकड़े

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (SIAM) ने नवंबर 2022 में हुई बिक्री के आंकड़े (सेल्स रिपोर्ट) जारी किए हैं। इनके मुताबिक, नवंबर 2022 में हुई बिक्री नवंबर 2021 की तुलना में 28% ज्यादा हैं।

ऑटोमोबाइल। कोरोना वायरस के कारण ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कुछ समय के लिए पूरी तरह से थम सी गई थी। पूरे मार्केट में कोई वाहन न लांच हो रहा था और न कोई वाहन की बिक्री हो रही थी, लेकिन फिर धीरे-धीरे अब सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां पूरी तरह पटरी पर आ चुकी है। इसका मुख्य कारण यह था कि, ऑटो कंपनियों ने पिछले कुछ समय में बहुत ही तेजी से वाहन लांच किए हैं। वहीं, अब सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (SIAM) ने नवंबर 2022 में हुई बिक्री के आंकड़े (सेल्स रिपोर्ट) जारी किए हैं। इनके मुताबिक, नवंबर 2022 में हुई बिक्री नवंबर 2021 की तुलना में 28% ज्यादा है।

SIAM ने जारी किए नवंबर 2022 में हुई बिक्री के आंकड़े :

ऑटो उद्योग की मुख्य संस्था सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया है। साथ ही इस साल की जनवरी में हुई थोक बिक्री के आंकड़े जारी किए। SIAM द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 'नबंवर 2022 में देशभर में 2,76,231 पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) की बिक्री हुई हैं। जबकि, नवंबर 2021 की तुलना में पूरे 28% ज्यादा है। याद दिला दें, साल 2021 के नवंबर में पैसेंजर व्हीकल की कुल बिक्री 2,15,626 यूनिट्स थी। इसके अलावा अगर वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल से नवंबर तक कुल आंकड़ा देखा जाए तो इस दौरान पैसेंजर व्हीकल की कुल 25.04 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई हैं। जबकि, पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 18.29 लाख था।

SIAM का कहना :

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने आंकडे जारी करते हुए कहा कि, 'उपयोगिता (यूटिलिटी) वाहनों और कारों दोनों की मजबूत मांग के चलते यह वृद्धि देखी गई है।' इसके अलावा इन कंपनियों की नवंबर 2022 में बिक्री इस प्रकार रही -

  • Maruti Suzuki की 1,32,943 यूनिट्स

  • Hyundai Motors की 48,002 यूनिट्स

  • M&M की 30,392 यूनिट्स

  • Kia की 24,025 यूनिट्स

  • Toyota की 11,728 यूनिट्स

  • Honda की 7,051 यूनिट्स

टू-व्हीलर की बिक्री में भी दर्ज हुई बढ़त :

बताते चलें, नवंबर 2022 में टू-व्हीलर वाहनों की बिक्री में 16% की बढ़त दर्ज हुई है। नवंबर में कुल 12.36 टू-व्हीलर की बिक्री हुई है। जबकि, नवंबर 2021 में टू-व्हीलर की 10.61 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस दौरान

  • बाइक की बिक्री भी बढ़कर 7,88,893 यूनिट्स हो गई, जो पिछले साल नवंबर में 6,99,949 यूनिट्स थी।

  • स्कूटर की बिक्री नवंबर 2021 में 3,18,986 यूनिट्स थी जो बढ़कर इस साल नवंबर में 4,12,832 यूनिट्स हो गई।

गौरतलब है कि, नवंबर 2022 में तिपहिया वाहनों की बिक्री 45,664 यूनिट्स रही, जबकि नवंबर 2021 में 22,551 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co