Skoda ने कुछ घंटों पहले भारत में लांच किया Kushaq के Monte Carlo का नया एडिशन

यदि आप भी महंगी गाड़ी खरीदने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके काम की भी हो सकती है। क्योंकि, Skoda ने अपनी काफी पॉपुलर फेसलिफ्ट मिड-साइज़ SUV 'Skoda Kushaq' के नए मॉडल को भारत में लांच कर दिया है।
Skoda ने कुछ घंटों पहले भारत में लांच किया Kushaq के Monte Carlo का नया एडिशन
Skoda ने कुछ घंटों पहले भारत में लांच किया Kushaq के Monte Carlo का नया एडिशनSocial Media

ऑटोमोबाइल। पिछले दो सालों में ऑटोमोबाइल कंपनियों का प्रदर्शन काफी खराब रहने के बाद सभी कंपनियों ने काफी दमदार वापसी की। कभी नए वाहन के साथ तो कभी अपने पुराने ही वाहन को अपडेट कर उसकी रीलांचिंग के साथ। इन्हीं कंपनियों में दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी 'स्कोडा ऑटो' (Skoda) भी शामिल है। यदि आप भी महंगी गाड़ी खरीदने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके काम की है। क्योंकि, Skoda ने अपनी काफी पॉपुलर फेसलिफ्ट मिड-साइज़ SUV 'Skoda Kushaq' के नए मॉडल को भारत में लांच कर दिया है।

Skoda Kushaq के नए मॉडल की कीमत :

चेक रिपब्लिक की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी 'स्कोडा ऑटो इंडिया' (Skoda) ने पिछले साल में अपनी नई फेसलिफ्ट SUV 'Skoda Kushaq' (कुशाक) को भारतीय बाजार में लांच किया था। वहीं, अब Skoda ने अपनी Kushaq के उपडटेटेड नए मॉडल Monte Carlo (मोंटे कार्लो) एडिशन को भारत में लांच कर दिया है। यदि आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो जान लें कि, कंपनी ने Skoda Kushaq Monte Carlo एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये रखी है। सके अलग अलग वेरिएंट के हिसाब से इसमें कुछ अंतर देखने को मिलेगा।

  • Monte Carlo 1.0 TSI MT की एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख

  • Monte Carlo 1.0 TSI AT की एक्स-शोरूम कीमत 17.69 लाख

  • Monte Carlo 1.5 TSI MT की एक्स-शोरूम कीमत 17.89,लाख

  • Monte Carlo 1.5 TSI AT की एक्स-शोरूम कीमत 19.49 लाख

क्या है अंतर :

पुरानी और नई Kushaq के अंतर की बात करें तो, रेगुलर मॉडल की तुलना में इसे अलग लुक दिया गया है। इसके लिए SUV में ब्लैक-आउट एक्सटीरियर एलिमेंट्स, डुअल-टोन केबिन और स्लाविया सेडान के जैसा ऑल-न्यू डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। Skoda Kushaq Monte Carlo एडिशन रेगुलर मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी दिखता है। इसे Kushaq के मौजूदा लाइन-अप से BS6 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ लांच किया गया है। पहले वाली Kushaq को मिली लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए ही कंपनी ने इसे लांच किया है।

Kushaq Monte Carlo के फीचर्स :

  • यह MQB-AO-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो VW ताइगुन और स्कोडा स्लाविया सेडान में भी इस्तेमाल किया गया है।

  • Skoda Kushaq Monte Carlo एडिशन को एसयूवी के टॉप-स्पेक Style (स्टाइल) वैरिएंट के ऊपर पोजिशन किया गया है।

  • इस एडिशन को एक्सक्लूसिव तौर पर दो कलर ऑप्शन- टॉरनेडो रेड और कैंडी व्हाइट में पेश किया गया है।

  • इस एसयूवी में पारंपरिक बटर-फ्लाई पैटर्न मल्टी-स्लैट ग्रिल दिए गए हैं, जिसमें अब क्रोम सराउंड के बजाय ग्लॉसी ब्लैक सराउंड है।

  • SUV में ग्रिल के किनारे DRL के साथ क्रिस्टलीय LED हेडलैंप भी दिए गए हैं।

  • इस SUV में ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट डिफ्यूजर भी है।

  • SUV के फ्रंट फेंडर पर मोंटे कार्लो की बैजिंग दी गई है।

  • इसमें नए 17-इंच ड्यूल-टोन वेगा अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

  • SUV को 1.5-लीटर TSI वर्जन के आगे के पहियों में स्पोर्टी रेड ब्रेक कैलीपर्स दिया हैं, जबकि 1.0-लीटर वर्जन में ब्लैक ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं।

  • इसमें ब्लैक ORVM और क्रोम डोर हैंडल और मैट ब्लैक रूफ रेल के साथ ब्लैक रूफ दी गई है।

  • पीछे की तरफ, Kushaq Monte Carlo एडिशन में डुअल-टोन स्पॉइलर, और ग्लॉसी ब्लैक रियर डिफ्यूजर और ट्रंक गार्निश मिलता है।

  • स्कोडा और कुशक लेटरिंग अब ग्लॉस ब्लैक में दी गई है।

  • रूबी रेड मैटेलिक इंसर्ट के साथ डुअल-टोन थीम सेंटर कंसोल और फ्रंट डोर हैंडल पर पेश की गई है।

  • इसमें 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टू-स्पोक मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है।

केबिन और इंटीरियर :

Skoda Kushaq Monte Carlo एडिशन के केबिन और इंटीरियर को देखें तो, इसमें रेड और ब्लैक कलर का डुअल-टोन अप होल्स्ट्री दिया गया है।

इसमें मोंटे कार्लो इन्सक्रिप्शन के साथ डुअल-टोन वेंटिलेटेड फ्रंट लेदर सीटें मिलती हैं।

डोर आर्मरेस्ट और सेंटर आर्मरेस्ट में भी रेड स्टिचिंग देखे को मिलेगी।

स्पोर्टी फील के लिए इसमें रेड एंबियंट लाइटिंग और एल्युमीनियम पैडल का सहारा लिया गया हैं।

SUV को सामने के दरवाजों पर मोंटे कार्लो लिखी हुई स्कफ प्लेट, 8 स्पीकर और सबवूफर के साथ एक स्कोडा साउंड सिस्टम, एक पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com