BMW का स्टाइलिश लुक वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर
BMW का स्टाइलिश लुक वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Social Media

इस शानदार कीमत में मिल रहा BMW का स्टाइलिश लुक वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

आज हम आपको जर्मन की वाहन निर्माता कंपनी BMW के एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताने जा रहें हैं। जिसे कंपनी ने मार्केट में तेजी से बढ़ रही मांग और प्रतिस्पर्धा के चलते पेश किया है।

ऑटोमोबाइल। अगर आप भी महंगी कारों के शौकीन होंगे तो अब तक आप इसके लिए जर्मन की वाहन निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) की कारें भी पसंद करते होंगे। क्योंकि, अब तक यह कंपनी अपनी दमदार कारों के लिए ही जानी जाती थी, लेकिन आज हम आपको इसी कंपनी यानी BMW के एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताने जा रहें हैं। जिसे कंपनी ने मार्केट में तेजी से बढ़ रही मांग और प्रतिस्पर्धा के चलते पेश किया है। कंपनी ने इसे 'BMW CE 04' नाम से पेश किया है।

BMW लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक स्कूटर :

आज मार्केट में जितनी लोकप्रियता बाइक की देखने को मिलती है, उससे कई ज्यादा स्कूटर की भी देखने को मिल रही है। साथ ही यदि वह इलेक्ट्रिक स्कूटर हो तो यह और भी सोने पर सुहागा हो जाता है। ऐसे में इन सभी बातो को मद्देनजर रखते हुए BMW ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर 'BMW CE 04' को पेश किया है। इतना ही नहीं कंपनी इसे जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने का मन बना रही है। इसके अलावा खबर तो यह भी है कि, इस स्कूटर पर कंपनी लगभग साल 2017 से काम कर रही है। जो अब पूरा हो चुका है और यह स्कूटर अब मार्केट में उतरने के लिये तैयार है। कम्पनी ने इसे एडवांस्ड फीचर्स के साथ तो तैयार किया ही है। साथ ही इसे एक बेहतरीन और शानदार स्टाइलिश लुक भी दिया है।

BMW CE 04 के वेरिएंट और उनके कुछ फिचर्स :

खबरों की मानें तो, कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है। इनमें से एक Standard और दूसरा Avantgarde वेरिएंट होगा। इसके फोटो में आप इसका लुक और डिजाइन देख सकते हैं जो काफी आकर्षक दिखाई दे रहा है। यह देखने में काफी स्पोर्टी लुक वाला नज़र आ रहा है। कंपनी इसे एक कॉन्सेप्ट के तौर पर लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी इसे सिर्फ एक ही कलर में लॉन्च करेगी। यह स्कूटर आगे की तरफ सफेद रंग के साथ ब्लैक सरफेस फिनिश के साथ नज़र आएगा। इसके कुछ फिचर्स की बात करें तो,

  • इसमें 31 kW का मोटर दिया जा सकता है। जो कि, अधिकतम 42 hp का पावर उत्पन्न करने में सक्षम है।

  • यह स्कूटर मात्र 2.6 सेकेंड के भीतर 0 से 50 kmph की रफ्तार पकड़ने में सक्षम हैं।

  • कंपनी ने इस स्कूटर में करीब 120 किमी प्रति घंटे कि टॉप स्पीड के साथ तैयार किया है।

BMW CE 04 की कीमत :

हम BMW CE 04 के लुक्स पर हम पहले ही बात कर चुके हैं। अब हम सबसे महत्वपूर्ण चीज यानी इसकी कीमत पर बात करतें हैं। तो ऐसा माना जा रहा है कि, कंपनी अपने इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 04 की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत करीब 9.36 लाख रुपए तय कर सकती है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में नहीं उतारा है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि, यदि कंपनी इसे भारत में उतारेगी तो लगाए गए एक अनुमान के अनुसार, इंपोर्ट होने पर भारत में इस स्कूटर की कीमत लगभग 14 लाख रुपए तक पहुंच जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com