जल्द खरीद लें Tata के वाहन, बढ़ने वाली हैं कीमते
ऑटोमोबाइल। यदि आप Tata Motors की कोई भी गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं तो, जल्द से जल्द खरीद डालें। कहीं ऐसा न हो कि, अगले महीने आपको वाहन लेना महंगा पड़ जाए। क्योंकि, कंपनी ने अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है। दरअसल, पिछले सालों के दौरान वाहन कंपनियां काफी नुकसान उठा चुकीं हैं। जिसके बाद ऑटोमोबाइल कंपनियां इस तरह के फैसले लेने पर मजबूर है। कई कंपनियों ने खुद को नुकसान से बाहर लाने के लिए नए-नए वाहनों की पेशकश की है तो कई ने कीमतें बढ़ाई हैं। इसी कड़ी में Tata Motors ने भी अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है।
कंपनी ने बढ़ाई वाहनों की कीमत :
यदि आप Tata Motors के वाहन खरीदना पसंद करते हैं तो जान लें कि, अगले महीने से Tata के वाहन आपको नई दरों पर मिलेंगे क्योंकि, कंपनी 1 फरवरी 2023 से अपने सभी वाहनों की कीमत बढ़ाते हुए नई कीमतें लागू करने वाली हैं। कंपनी ने कीमतें बढ़ाने को लेकर शनिवार को घोषणा की है। बता दें, Tata Motors ने अपने वाहनों की कीमत में कीमतों में वैरिएंट और मॉडल के आधार पर 1.2% तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि, कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि, कौनसे मॉडल की कीमत में कितनी बढ़त दर्ज हुई है।
कंपनी ने क्यों बढ़ाई कीमत :
कंपनी ने कीमत बढ़ाने का कारण बताते हुए बताया है कि, 'कंपोनेंट महंगे होने और नए एमिशन नॉम्स के अनुसार कार मैकिंग में ओवरऑल कोस्ट बढ़ रही है। इस कारण पेट्रोल-डीजल पोर्टफोलियो की सभी गाड़ियों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। बढ़े हुए दाम 1 फरवरी से कंपनी के लाइनअप में शामिल सभी मॉडल्स के अलग-अलग वैरिएंट पर 1.2% की दर से लागू होंगे।' बता दें, यह पिछले साल (जनवरी 2022) से अब तक पाचवां मौका है जब Tata Motors ने अपने वाहनों की कीमत बढाई है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।