अब एडवांस फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक अवतार में नजर आएगी 'Tata Nano'

Tata Nano मात्र एक कार नहीं थी यह रतन टाटा का एक सपना था। जो उस समय अधूरा रह गया था, लेकिन अब वह Tata Nano को इलेक्ट्रिक अवतार में उतार कर उसे पूरा करने का मन बना रहे है।
अब एडवांस फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक अवतार में नजर आएगी 'Tata Nano'
अब एडवांस फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक अवतार में नजर आएगी 'Tata Nano'Social Media

ओटोमोबाइल। आज से कुछ साल पहले आपको सड़कों पर एक छोटी सी खिलौने जैसी कार नजर आती होगी। जिसे आप टाटा नैनों (Tata Nano) के नाम से जानते थे। बता दें, ये मात्र एक कार नहीं थी यह टाटा कंपनी के मालिक रतन टाटा का एक सपना था। हालांकि, यह उस समय अधूरा रह गया था, लेकिन अब उन्होंने Tata Nano को एक नए अवतार और नए फीचर्स के साथ उतारकर अपना सपना पूरा करने का मन बना लिया है। जी हां, इस खबर से यह बात तो साफ़ हो जाती है कि, अब हमे सड़कों पर एक बार फिर Tata Nano देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं ऐसा माना जा रहा है कि, कई एडवांस फीचर्स के साथ ये मार्केट में एक बार फिर धमाल मचा सकती है।

इलेक्ट्रिक अवतार में दिखेगी Tata Nano :

दरअसल, भारत की बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों में शुमार Tata Motors के मालिक रतन टाटा ने इस कार को इस सपने के साथ लांच किया था कि, भारतीय बाजार में छोटी और आम भारतीय की पहुंच वाली कोई सबसे सस्ती कार लांच की जाए। जो हर किसी के बजट में समां जाए। हालांकि, इस कार को कंपनी की उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलने के चलते इसे बंद करना पड़ा। वहीं, अब कंपनी ने इसे एक बार फिर इलेक्ट्रिक अवतार में एडवांस फीचर्स के साथ लांच करने का मन बना लिया है। कंपनी ने Tata Nano को फिरसे लांच करने का मन कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता को देखते हुए बनाया है। कंपनी फ़िलहाल इसकी लांच की तैयारियां कर रही है। इसके अलावा Tata Nano इलेक्ट्रिक अवतार (Tata Nano EV) में लांच करने का कारण देश दुनिया में लगातार बढ़ रहा इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज है।

Tata Nano EV के फीचर्स :

इस मामले में एक रिपोर्ट सामने आई है। जिसके माध्यम से यह जानकारी सामने आई है कि, 'टाटा मोटर्स भी भारत की सबसे सस्ती कार Tata Nano को इलेक्ट्रिक अवतार में लांच करने जा रही है। जो भारत की सबसे सस्ती EV कार होगी।' इस नई कार के फीचर्स पर नजर डालें तो,

  • Tata Nano EV 200 किलोमीटर की ARAI रेंज देती है। हालांकि, AC के साथ यह 140 किलोमीटर की रेंज दे सकती है।

  • Tata Nano EV 10 सेकंड से कम समय में जीरो से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

  • पिछली बार की तरह ही यह Tata Nano EV भी 4 सीटर ही होंगी।

  • कार में 72 वोल्ट की लिथियम आयन बैटरी पैक होगी, जो 37.48 bhp पावर के समान होगी।

  • टाटा नैनो इलेक्ट्रिक का वजन करीब 800 किलोग्राम के आसपास होने की उम्मीद है।

  • यह कार एक बार फिर सस्ती होने के तौर पर 2 से ढाई लाख रूपए की कीमत में भारतीय बाजारों में मिलेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com