Toyota के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत
Toyota के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआतSocial Media

Toyota ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत पेश की देश की पहली Flex Fuel कार, गडकरी ने लिया अनुभव

जापानी कंपनी टोयोटा (Toyota) ने मंगलवार को फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाली भारत की पहली कार पेश की है। इसे केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है।

ऑटोमोबाइल। कोरोना वायरस के कारण ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कुछ समय के लिए पूरी तरह से थम सी गई थी, लेकिन अब जब ऑटोमोबाइल कंपनियों ने एक बार फिर से रफ़्तार पकड़ी है तो वह तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करती नज़र आ रही हैं। जहां, खुद को पटरी पर लाने के लिए जहां कुछ कंपनियां अपनी नई कारें लॉन्च करती जा रही हैं, वहीँ, कुछ वाहन निर्माताओं ने तो इलेक्ट्रिव वाहन के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। इसके अलावा भी कंपनियां अन्य कोई और तरीका अपना रही है। इसी कड़ी में जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा (Toyota) ने मंगलवार को भारत में फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाली भारत की पहली कार पेश की है।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने की पेश :

दरअसल, आज 11 अक्टूबर को देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाली कार पेश की गई है। जिसे Toyota कंपनी द्वारा पेश किया गया है। इस कार की लाँचिंग के समय देश के केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। उन्होंने मंगलवार को इस कार को आधिकारिक तौर पर पेश करते समय इस फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाली भारत की पहली कार खुद चलाई साथ ही टोयोटा फ्लेक्स-फ्यूल कार में बैठकर उसका अनुभव लिया। इस कार से जुड़ी जानकारी की बात करें तो Toyota का यह मॉडल हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आने वाला एक Corolla Altis (कोरोला एल्टिस) सेडान है।

Toyota का पायलट प्रोजेक्ट :

बताते चलें, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा जिस कार का अनुभव कार्यक्रम के दौरान लिया गया था, वह मॉडल लेफ्ट-हैंड ड्राइव Corolla Altis बताया जा रहा है। बता दें, यह दूसरा मौका होगा जब केंद्र सरकार द्वारा वैकल्पिक ईंधन के साथ होने वाले प्रयोगों के लिए जापानी ऑटो कंपनी का चुनाव किया है। इससे पहले एक बार और जब देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली कार की पेशकश की गई थी तो सरकार ने Toyota का ही साथ अपनाया था और Toyota Mirai (टोयोटा मिराई) पेश की थी। वहीँ, इस कार के साथ Toyota ने अपना एक और पायलट प्रोजेक्ट पेश कर दिया है। जो कि, कंपनी का दूसरा पायलट प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री गडकरी का कहना :

देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार के लाँचिंग के मौए पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, 'सिर्फ एक तरह के ईंधन पर चलने के बजाय, फ्लेक्स-फ्यूल वाहन पेट्रोल और 83 प्रतिशत तक इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलेगा। टोयोटा मोटर फ्लेक्स-फ्यूल इंजन द्वारा संचालित वाहन पेश करने वाली पहली ऑटो कंपनी नहीं है। TVS, Bajaj और Hero MotoCorp जैसे दोपहिया निर्माता भी एथनॉल से चलने वाले वाहनों के साथ तैयार हैं।'

Corolla Altis के फीचर्स :

  • Toyota की Corolla Altis फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ पेश की गई है। जो पेट्रोल, इथेनॉल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के अनुकूल है।

  • इस कार में 1.8-लीटर इथेनॉल रेडी पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन है।

  • Corolla Altis नाम की यह कार 20% से 100% तक इथेनॉल-मिश्रण वाले ईंधन पर चलने में सक्षम है।

  • इसमें फ्लेक्स इंजन 75.3 kW का पावर का दिया गया है जो, 142 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

  • यह कार 1.3 kWh हाइब्रिड बैटरी पैक से भी लैस है और इलेक्ट्रिक मोटर 53.7 kW का आउटपुट और 162.8 Nm का पीक टॉर्क प्रदान करता है।

  • इंजन सीवीटी हाइब्रिड ट्रांसएक्सल ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ आता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com