TVS ने Jupiter स्कूटर को अपडेट कर किया लांच
TVS ने Jupiter स्कूटर को अपडेट कर किया लांचSocial Media

TVS ने Jupiter स्कूटर को अपडेट कर किया लांच, दिया यह नाम

दोपहिया निर्माता TVS ने अपने Jupiter (जुपिटर) स्कूटर को अपडेट कर रिलांच किया है। इसे कंपनी ने Jupiter Classic (जुपिटर क्लासिक) नाम से उतारा है। कंपनी ने इसमें कुछ खास फीचर्स जोड़े हैं।

ऑटोमोबाइल। यदि आप TVS Motor कंपनी का कोई भी स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हो तो, रुक जाइए। क्योंकि, कंपनी ने आज ही अपना एक नया स्कूटर लांच कर दिया है। यदि आप उन लोगों में से हैं, जिनका पसंदीदा स्कूटर TVS का Jupiter (जुपिटर) है तो, यह खबर आपके लिए सोने पर सुहागा जैसी साबित हो सकती है। क्योंकि, दोपहिया निर्माता कंपनी TVS ने अपने Jupiter (जुपिटर) स्कूटर को अपडेट कर रिलांच किया है। कंपनी ने इसमें कुछ खास फीचर्स जोड़े हैं। साथ ही इसमें कुछ नया भी ऐड किया है।

Jupiter Classic भारत में लांच :

दरअसल, चेन्नई स्थित दोपहिया निर्माता कंपनी TVS ने भारत में अपने काफी पसंदीदा और लोकप्रिय स्कूटर Jupiter (जुपिटर) का एक नया अपडेट वैरिएंट रिलांच किया है। इसे कंपनी ने Jupiter Classic (जुपिटर क्लासिक) नाम से उतारा है। इसे नए टॉप-स्पेक वर्जन के तौर पर भी जाना जा सकता है। यदि आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो जान लें, कंपनी ने TVS Jupiter Classic (टीवीएस जुपिटर क्लासिक) की एक्स-शोरूम कीमत 85,866 रुपये तय की है। इसके अलावा कंपनी ने इसे 50 लाख वाहनों की बिक्री करने की खुशी के मौके पर इसे लांच किया है। भारत में नया Jupiter स्कूटर Honda Activa, Hero Pleasure Plus और Hero Maestro Edge 110 जैसे स्कूटर्स को टक्कर देगा।

Jupiter Classic के फीचर्स :

  • Jupiter Classic में कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं।

  • इसके फेंडर गार्निश में एक ब्लैक थीम, 3डी लोगो और मिरर हाइलाइट्स शामिल किया गया हैं। (कॉस्मेटिक बदलाव)

  • नई Jupiter में एक नया वाइजर और हैंडलबार भी है।

  • इसमें डायमंड-कट अलॉय व्हील्स हैं और इनर पैनल्स को गहरे भूरे रंग में पेश किया गया है।

  • सीट अब प्रीमियम साबर लेदरेट की हैं और पीछे की सीट को सपोर्ट के लिए बैकरेस्ट भी मिलता है।

  • नए स्कूटर में एक ऑल-इन-वन लॉक, इंजन किल स्विच मिलता है।

  • इसमें मोबाइल को चार्ज करने के लिए एक यूएसबी चार्जर है।

  • Jupiter Classic में ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे डिस्क ब्रेक मिलता है।

  • इस स्कूटर का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर यह भी दिखाता है कि, स्कूटर ईको मोड में चल रहा है या पावर मोड में।

  • Jupiter Classic में एलईडी हेडलैंप, साइड स्टैंड इंडिकेटर, इलेक्ट्रिक स्टार्टर, लो फ्यूल वार्निंग, फ्रंट यूटिलिटी बॉक्स, 21 लीटर बूट स्पेस, रिट्रैक्टेबल हुक बैग्स और एक एक्सटर्नल फ्यूल फिलर है।

  • इसमें ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।

  • सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में गैस-चार्ज शॉक एब्जॉर्बर मिलेगा जिसमें 3-स्टेप एडजस्टमेंट मिलता है।

Jupiter Classic का इंजन :

बता दें, कंपनी ने Jupiter Classic में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें भी पुराने स्कूटर वाला ही 109.7 सीसी, सिंगल-सिलेंडर फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है। जो 7.47 PS का मैक्सिमम पावर और 8.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। जुपिटर क्लासिक को दो रंग विकल्पों - मिस्टिक ग्रे और रीगल पर्पल में पेश किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co