'Yamaha RX100' अपडेट होकर भारतीय बाजार में होगी लांच
'Yamaha RX100' अपडेट होकर भारतीय बाजार में होगी लांच सोशल मीडिया

बरसो पुरानी बाइक 'Yamaha RX100' अपडेट होकर भारतीय बाजार में होगी लांच

जापान की ऑटोमोबाइल की कंपनी की भारतीय ब्रांच Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) अपनी बरसो पुरानी बाइक Yamaha RX100 को अपडेट कर भारतीय बाजार में लांच करने कि तयारी में जुटी है।

ऑटोमोबाइल। अब इन्ही देशों कि तरह ही भारत के ऑटोमोबाइल मार्केट में कंपनियों के बीच काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। जिसके चलते कंपनियां अपने एक से एक नए वाहन लांच करने में जुटी हुई है। हालांकि, वाहन में उचित कीमत के वाहनों में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा देखी जाती है। इसी कड़ी में जापान की ऑटोमोबाइल की कंपनी की भारतीय ब्रांच Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) अपनी बरसो पुरानी बाइक Yamaha RX100 को अपडेट कर भारतीय बाजार में लांच करने कि तयारी में जुटी है।

Yamaha RX100 का नया वर्जन होगा लांच :

दरअसल, पिछले सालों के दौरान हुए नुकसान के बाद वाहन निर्माता कंपनियों में पुराने वाहन को अपडेट करके लांच करने का ट्रेंड सा चल उठा है। इसी कड़ी में पुराने जमाने की सबसे पसंद कि जाने वाली बाइक को Yamaha Motor India अब अपडेट करने जा रही है। कंपनी Yamaha RX100 को अपडेट कर जल्द ही एक मार्केट में लांच सकती है।

Yamaha Motor India के चेयरमैन ने बताया :

Yamaha Motor India के चेयरमैन ईशिन चिहाना ने बताया है कि, 'वे कंपनी की लोकप्रिय RX100 बाइक को भारत में लाना चाहते हैं। चूंकि Yamaha RX100 टू-स्ट्रोक बाइक थी, इसलिए BS-VI इंजन के साथ इसका पालन करना संभव नहीं है। कंपनी भारत में नए इंजन और आधुनिक डिजाइन के साथ RX100 को फिर से लॉन्च करने की योजना बना रही है। नई RX100 को 2026 के बाद लॉन्च किया जा सकता है। Yamaha RX100 भारत में एक प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल है, इसलिए हम इसे लॉन्च करने में जल्दबाजी नहीं करेंगे। हम उनके साथ ऐसा कोई जोखिम नहीं लेना चाहते जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचे।'

सबसे लोकप्रिय बाइक में थी शुमार :

बताते चलें, एक समय ऐसा था जब Yamaha Motor India की Yamaha RX100 का भारत में बहुत ज्यादा क्रेज हुआ करता था। इसे बाइक नहीं एक फील के तौर पर देखा जाता था। Yamaha ने 1985 से 1996 तक इस बाइक का निर्माण किया था। यह अपने उस समय की सबसे लोकप्रिय, पॉवरफुल और अट्रेक्टिव बाइक हुआ करती थी। 26 साल के उत्पादन के बाद भी Yamaha RX100 की मांग बिल्कुल कम नहीं हुई है। यही कारण है कि, कंपनी अब भी इस बाइक के स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com