Volkswagen ने बढ़ाई इन दो SUV की कीमतें

यदि आप वोक्सवैगन (Volkswagen) की ये कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो, यह खबर आपको निराश कर सकती है क्योंकि, कंपनी ने अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है।
Volkswagen ने बढ़ाई इन दो SUV की कीमतें
Volkswagen ने बढ़ाई इन दो SUV की कीमतें Social Media

ऑटोमोबाइल। यदि आप Volkswagen की कोई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो, यह खबर आपको निराश कर सकती है क्योंकि, कंपनी ने अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है। दरअसल, पिछले साल काफी नुकसान उठाने के बाद ऑटोमोबाइल कंपनियों को इस तरह के फैसले लेना पड़ रहा है। कई कंपनियों ने खुद को नुकसान से बाहर लाने के लिए नए नए वाहनों की पेशकश की है। इसी कड़ी में कंपनी ने कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, Tata Motors, TVS Motor और Hyundai जैसी अन्य कई कंपनियां ऐसा फैसला पहले ही ले चुकी है।

Volkswagen ने बढ़ाई दो SUV की कीमत :

जी हां, इसी कड़ी में जर्मन की वाहन निर्माता कंपनी वोक्सवैगन (Volkswagen) ने अपनी दो SUV की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़त के बाद कंपनी की जो दो SUV महंगी हो जाएगी। उनके नाम Tigun कॉम्पैक्ट SUV और Tiguan मिड-साइज़ SUV के नाम शामिल है। कंपनी ने यह जानकारी घोषणा कर दी है। बता दें, दोनों SUV की कीमतों में वेरिएंट के आधार पर बढ़ोतरी की है। इस प्रकार कंपनी ने दोनों SUV की कीमत में 2.5% से 4% तक की बढ़ोतरी की है।

Tigun में जोड़े मानक फीचर्स :

बताते चलें, जर्मन कार निर्माता ने Volkswagen ने अपनी इन SUV की कीमत जरूर बढ़ाई है, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने Tigun में और अधिक मानक फीचर्स जोकर उसे अपडेट भी किया है। बता दें, कंपनी इसमें अब सभी वेरिएंट में मानक के रूप में इंजन निष्क्रिय स्टार्ट-स्टॉप और टायर प्रेशर डिफ्लेशन चेतावनी जारी करती है।

कीमतें बढ़ने के मुख्य कारण :

बताते चलें, वाहन निर्माता कंपनियां इन दिनों कई तरह की समस्या से जुंझ रही है। यह सभी समस्या रूस और यूक्रेन के युद्ध और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण उठ खड़ी हुई है। जिसके चलते कंपनियों ने वाहन की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया था। हालांकि, इसके अलावा भी कंपनियों ने कई अन्य कारण भी बताये थे। कंपनियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मोटर वाहन की कीमतें बढ़ने के मुख्य 3 कारण है।

  • स्टील महंगी

  • सेमीकंडक्टर की कमी

  • ट्रांसपोर्टेशन महंगा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com