Volkswagen Polo का बड़ा फैसला, भारत में किया प्रोडक्शन बंद

जर्मन की जानी-मानी कंपनियों में शुमार वाहन निर्माता कंपनी Volkswagen Polo ने भारत से अपना कारोबार समेटने का मन बना लिया है। इस बारे में जानकारी कंपनी ने खुद दी है।
Volkswagen Polo का बड़ा फैसला, भारत में किया प्रोडक्शन बंद
Volkswagen Polo का बड़ा फैसला, भारत में किया प्रोडक्शन बंदSyed Dabeer Hussain - RE

ऑटोमोबाइल। कोरोना काल दुनियाभर के सेक्टरों पर काफी भारी पड़ा था। जिसके कारण कई सेक्टर बुरी तरह नुकसान में चले गए थे। इसका बुरा असर देश की कंपनियों और आम लोगों पर सबसे ज्यादा पड़ा था। कुछ कंपनियां तो अब तक कोरोना और अन्य कारणों से हुए नुकसान से बाहर नहीं आ पाई हैं। इन सब के चलते कुछ कंपनियों को तो अपने प्रोडक्शन यूनिट तक बंद करने पड़े। इसी कड़ी में जर्मन की जानी-मानी कंपनियों में शुमार वाहन निर्माता कंपनी Volkswagen ने भारत से अपना कारोबार समेटने का मन बना लिया है। इस बारे में जानकारी कंपनी ने खुद दी है।

Volkswagen Polo ने बंद की प्रोडक्शन यूनिट :

जी हां, देशभर में तेजी से बढ़ रही महंगाई में भारत में बहुत कम लोग ही ऐसे हैं जो महंगे वाहन खरीदना पसंद करते हैं और Volkswagen Polo एक महंगे वाहन बेचने वाली कंपनी है और पिछले कुछ समय में कंपनी को भारत से ज्यादा मुनाफा न होने के कारण कंपनी ने भारत में अपनी प्रोडक्शन यूनिट को अस्थाई रुप से बंद कर दिया है। इस फैसले के बाद अब आपको भारतीय बाजार में Volkswagen Polo की नई कारें देखने को नहीं मिल सकेंगी। कंपनी ने एक बयान जारी कर जानकारी दी है। साथ ही कंपनी ने शेयर किए गए बयान में पोलो ने इंजीनियरों, डीलरशिप, सर्विस टीम और आम जनता सहित कई लोगों को धन्यवाद दिया है। जिन्होंने भारत में प्रीमियम हैच के विकास में योगदान दिया है।

Volkswagen Polo का इमोशनल लेटर :

खबरों की मानें तो Volkswagen Polo द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक काफी इमोशनल लेटर शेयर किया गया है। इस लेटर में कंपनी ने उपभोक्ताओं को संबोधित किया है। इसके अलावा पत्र में कंपनी ने अपने लाक्षणिक रूप में भारत में तय किए अपने सफर के बारे में बताता है। पत्र में बताया गया है कि, 'कार ने पहली बार 2009 में पुणे में फॉक्सवैगन के चाकन स्थित प्लांट में अपने हेडलैम्प्स को पहली बार ब्लिंक किया था। उसके बाद इसने 2010 ऑटो एक्सपो में अपनी आधिकारिक शुरुआत की और तब से बारह वर्षों से बिक्री पर रहा है। पोलो को भारत में फॉक्सवैगन के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक माना जाता था, जिसकी लॉन्चिंग के बाद से 3 लाख से अधिक इकाइयां बेची जा चुकी हैं। कार की दिल्ली में मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत करीब 7.02 लाख रुपये है।'

गौरतलब है कि, Volkswagen Polo ने भारत में पहली बार साल 2010 में दस्तक दी थी उसके बाद इसे भारत में काफी लोक प्रियता मिली और भारत के बाजार में कंपनी का काफी दबदबा भी रहा, लेकिन कंपनी ने 12 साल भारत में अपना सफर पूरा कर यहां से कारोबार समेत कर भारत को गुडबाय बोल दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com