कर्मचारियों द्वारा बैंक हड़ताल का आह्वान
कर्मचारियों द्वारा बैंक हड़ताल का आह्वानSyed Dabeer Hussain - RE

कर्मचारियों द्वारा हड़ताल का आह्वान, चार दिन ठप्प रहेगा बैंकों का कामकाज

बैंकों के विभिन्न कर्मचारी यूनियन ने बैंकों की 2 दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। इन दो दिनों की हड़ताल से बैंक की कई सेवाएं प्रभावित होंगी जबकि, बैंक चार दिन बंद रहेंगे।

राज एक्सप्रेस। पिछले साल में कुछ महीनों के दौरान सरकार द्वारा बैंकों के प्राइवटाइजेशन करने के विचार के चलते बैंकों के कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी सरकार को बयां करने के लिए बैंक के हड़ताल का तरीका अपनाते हुए देश भर में कई दिनों की बैंक हड़ताल का आह्वान किया था। वहीं, अब विभिन्न कर्मचारी यूनियन ने मिलकर एक बार फिर बैंक की हड़ताल करने की घोषणा कर दी है। जो कि, आज से शुरू हो गई है।

बैंक की हड़ताल :

दरअसल, विभिन्न कर्मचारी यूनियन ने बैंकों के प्राइवटाइजेशन और अन्य कई फैसलों के विरोध में शनिवार से हड़ताल का आह्वान किया है। इस आह्वान के बाद रविवार को तो बैंको की छुट्टी रहती ही है उसके अलावा 28 और 29 मार्च को भी पूरे देश में बैंकों की दो दिन की हड़ताल रहेगी है और इस प्रकार बैंक लगातार 4 दिन बंद रहेंगे। आज शनिवार को बैंक कर्मचारियों, अधिकारियों और प्रबंधकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ हड़ताल की। बैंक कर्मचारियों का मानना है कि, बैंकों का निजीकरण उनकी नौकरी, नौकरी की सुरक्षा और भविष्य की संभावनाओं को प्रभावित करने के अलावा देश, अर्थव्यवस्था और लोगों के हित में नहीं होगा। इन दिनों बैंकों में हड़ताल के कारण, बैंकिंग लेनदेन प्रभावित रहेगा है। बैंकों की अधिकांश शाखाएँ बंद रहेंगी। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि, ATM खुले रहेंगे।

ठप्प होगा कामकाज :

बताते चलें, बैंकों के कर्मचरियों द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, 28 और 29 मार्च को बैंकों की हड़ताल रहेंगी और इस प्रकार मार्च में 28 और 29 तारीख के दौरान 5 दिनों में 4 दिन बैंकों में कामकाज नहीं हो सकेगा। इस प्रकार शनिवार से देशभर में बैंक अगले चार दिन तक बंद रहेंगे। वहीं, चौथा शनिवार होने के कारण 26 और रविवार के चलते 27 को भी बैंक बंद रहेंगे। जिससे कामकाज नहीं हो सकेगा। गौरतलब है कि, इससे पहले पिछले साल भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने प्राइवेटाइजेशन के विरोध में कई बार हड़ताल का आह्वान किया था। उस दौरान भी हड़ताल का सीधा असर देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर पड़ा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co