इस तारीख से दुनियाभर में हमेशा के लिए बंद हो जएगा 'PUBG Mobile Lite'

यह गेम एक बार फिरसे PUBG भारत में वापसी कर सकता है, लेकिन अब वो उम्मीद हमेशा के लिए खत्म हो गई, क्योंकि, अब बैटल रॉयल गेम PUBG Mobile Lite भारत के बाद दुनियाभर में भी बैन कर दिया जाएगा।
इस तारीख से दुनियाभर में हमेशा के लिए बंद हो जएगा 'PUBG Mobile Lite'
इस तारीख से दुनियाभर में हमेशा के लिए बंद हो जएगा 'PUBG Mobile Lite'Syed Dabeer Hussain - RE

PUBG Lite Ban : पिछले साल गलवान घटी पर हुई बड़ी कार्रवाई के बाद भारत में सुरक्षा के लिहाज से सेकड़ों एप बैन कर दी गई थी, इन एप में लाखों लोगों का पसंदीदा चाइनीज मोबाइल गेम PUBG मोबाईल भी शामिल है। हालांकि, बीच में ऐसी उम्मीद जागी थी कि, यह गेम एक बार फिरसे PUBG भारत में वापसी कर सकता है, लेकिन अब वो उम्मीद हमेशा के लिए खत्म हो गई, क्योंकि, अब बैटल रॉयल गेम PUBG Mobile Lite भारत के बाद दुनियाभर में भी बैन कर दिया जाएगा।

PUBG Mobile Lite हमेशा के लिए बैन :

दरअसल, बैटल रॉयल PUBG Mobile Lite गेम PUBG का ही एक लो-एंड वर्जन था जिसे, कंपनी ने PUBG Mobile के लांच करने के कुछ समय बाद लांच किया था, लेकिन अब कंपनी ने ऐलान कर जानकारी दी है कि, वह इसी महीने यानी 29 अप्रैल को PUBG Mobile Lite को ऑफिशियल तौर पर ग्लोबली बंद करने जा रही है। हालांकि, कंपनी ने इस गेम को बंद करने की कोई वजह नहीं बताई है। बता दें, PUBG Mobile Lite को कंपनी ने साल 2019 में एंट्री लेवल डिवाइस के लिए लॉन्च किया था और भारत की सरकार ने देशभर में PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite को पिछले साल 2 सितंबर 2020 को बैन कर दिया था।

PUBG के डेवलपर्स का पोस्ट :

खबरों की मानें तो, PUBG Mobile के डेवलपर्स 'Krafton' ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक मैसेज पोस्ट करते हुए इस बारे में कुछ जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि, 'PUBG Mobile lite वर्जन 29 अप्रैल से इतिहास बन जाएगा। दुनियाभर से PUBG Mobile के Lite वर्जन को काफी सपोर्ट मिला था। PUGB Mobile lite के काफी संख्या में फैन्स थे। कोरोना वायरस के कठिन दौर में PUBG Mobile गेम ने लोगों को एंटरटेनमेंट करने का काम किया है। PUBG Mobile Lite के डेवलपर्स के मुताबिक गेम को बंद करने का कठिन निर्णय लेना पड़ रहा है। ऐसे में PUBG Mobile की यात्रा यहीं पर खत्म होने जा रही है।' इसके अलावा डेवलपर्स ने इस गेम को बंद करने को लेकर दुख भी जाहिर किया हैं।

कंपनी ने बताया :

कंपनी ने बताया है कि, 'यूजर्स PUBG के Lite वर्जन को आगे भी बहुचर्चित सोशल मीडिया प्लेटफार्म Facebook पर खेल सकेंगे। PUBG Lite वर्जन कोरोना के दौर में काफी पॉप्युलर हुआ था। हालांकि भारत सरकार ने भारतीय अखंडता और सुरक्षा के मद्देनजर PUBG Mobile लाइट गेम को भारतीय इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के सेक्शन 69A के तहत बंद कर दिया था। इसके बाद PUBG कॉर्पोरेशन ने Tencent कंपनी के साथ अपनी साझेदरी को तोड़ने का ऐलान किया था। साथ ही भारत सरकार के दिशा-निर्देश के तहत काम करने की इच्छा जताई थी। लेकिन भारत सरकार की तरफ से PUBG Mobile lite से प्रतिबंध नहीं हटाया गया।'

PUBG Lite वर्जन का डाउनलोड का आंकड़ा :

PUBG Mobile के lite वर्जन को अब तक लगभग 600 मिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसके अलावा यदि ग्लोबली तौर पर देखा जाये तो इसे 50 मिलियन एक्टिव प्लेयर्स हैं। जबकि सिर्फ भारत में PUBG Mobile Lite के 33 मिलियन यूजर्स मौजूद हैं। बता दें, भारत ने 2 सितंबर 2020 को चीन के सबसे पॉपुलर गेम PUBG समेत 118 मोबाइल ऐप्स पर बैन लगाया था और चीन पर भारत की यह तीसरी 'डिजिटल स्ट्राइक' थी। सूचना और प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय ने पिछले बार की तरह इस बार भी ऐप्स को बैन करने का कारण सुरक्षा पॉलिसी को ही बताया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com