BBC के अध्यक्ष रिचर्ड शार्प ने दिया इस्तीफा
BBC के अध्यक्ष रिचर्ड शार्प ने दिया इस्तीफाRaj Express

BBC के अध्यक्ष रिचर्ड शार्प ने दिया इस्तीफा, रिपोर्ट सामने आने के बाद उठाया ये कदम

BBC के अध्यक्ष रिचर्ड शार्प ने अपना पद छोड़ने का फैसला किया है। इतना ही नहीं उन्होंने आज यानी शुक्रवार को अपना इस्तीफा भी दे दिया है।

राज एक्सप्रेस। बीते साल से ही किसी ना किसी बड़ी कंपनी या ब्रांड के कर्मचारियों या उच्च पद पर पदस्थ अधिकारी के इस्तीफा से जुड़ी खबरें सामने आती रही हैं। चाहे वो किसी व्यक्तिगत कारण के चलते दिया गया हो या किसी अन्य कारण के चलते। कई लोगों ने तो मजबूरी में भी अपना इस्तीफा दिया है। वहीं, अब खबर है कि, BBC के अध्यक्ष रिचर्ड शार्प ने अपना पद छोड़ने का फैसला किया है। इतना ही नहीं उन्होंने आज यानी शुक्रवार को अपना इस्तीफा भी दे दिया है।

BBC के अध्यक्ष रिचर्ड शार्प ने दिया इस्तीफा :

BBC के अध्यक्ष रिचर्ड शार्प ने बोरिस जॉनसन को दिए गए लोन केस में इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, उन्होंने बोरिस जॉनसन को दिए गए लोन केस के चलते यह कदम उठाया है। दरअसल, BBC के चेयरमैन शार्प द्वारा नियमों का उल्लंघन करने की रिपोर्ट आज सामने आई। इस रिपोर्ट के सामने आते ही उन्होंने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। हालांकि, वह जून के अंत तक अपने पद का कार्यभार सँभालते रहेंगे। इस स्वतंत्र रिपोर्ट में से यह खुलासा हुआ है कि, 'शार्प ने तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के लिए ऋण के संबंध में सार्वजनिक नियुक्तियों के नियमों का उल्लंघन किया था।'

BBC के अध्यक्ष का बयान :

BBC के अध्यक्ष रिचर्ड शार्प ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, 'वह जून के अंत तक पद पर बने रहने के अनुरोध पर सहमत हो गए हैं ताकि सरकार को उनके उत्तराधिकारी को खोजने के लिए समय मिल सके।' हालांकि, देश की सार्वजनिक नियुक्ति की निगरानी और जांच करने वाली संस्था इस मामले की जांच कर रही है। वह जानने की कोशिश कर रही है कि, 'सरकार ने साल 2021 में प्रसारक की अध्यक्षता के लिए शार्प का चयन किस तरह से किया था?'

रिपोर्ट से हुआ यह खुलासा :

बताते चलें, BBC के अध्यक्ष रिचर्ड शार्प ने जिस रिपोर्ट के सामने आने के बाद इस्तीफा दिया है उस रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है कि, 'रिचर्ड शार्प ने संभावित हितों के टकराव का खुलासा करने में विफल रहकर सार्वजनिक नियुक्तियों के लिए सरकार की संहिता का उल्लंघन किया गया।' हालांकि, शार्प ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है।

रिचर्ड शार्प ने किया रिपोर्ट :

BBC के अध्यक्ष रिचर्ड शार्प ने इस रिपोर्ट का खंडन करते हुए कहा है कि, "अपने चार साल के कार्यकाल के अंत तक बने रहना प्रसारक के 'अच्छे काम' से ध्यान भटकाने वाला होगा। मैंने फैसला किया है कि बीबीसी के हितों को प्राथमिकता देना सही है। इसलिए मैंने आज सुबह बीबीसी के अध्यक्ष के रूप में विदेश मंत्री और बोर्ड के लिए इस्तीफा दे दिया है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com