जेफ बेजोस नहीं रहे दुनिया के सबसे अमीर शख्स, इस शख्स ने ली जगह

Amazon के जेफ बेजोस को अपनी दोनों जगह से हाथ धोना पड़ गया है, क्योंकि, बीते दिनों उन्होंने कंपनी से अपना पद छोड़ दिया था। वहीं, अब उन्हें अपना दुनिया के सबसे अमीर होने का भी पद छोड़ना पड़ गया है।
जेफ बेजोस नहीं रहे दुनिया के सबसे अमीर शख्स,  इस शख्स ने ली जगह
जेफ बेजोस नहीं रहे दुनिया के सबसे अमीर शख्स, इस शख्स ने ली जगहSocial Media

राज एक्सप्रेस। दुनियाभर के देशों में कोरोना के चलते आर्थिक माहौल चिंताजनक है। इसी दौरान पूरी दुनिया में कई लोगों की नौकरी चली गई। कई लोगों को व्यापार में करोड़ों का घाटा उठाना पड़ा, परंतु वहीं, कई देशों में ऐसे बड़े व्यापारी भी हैं, जिनकी संपत्ति में इस दौरान ही करोड़ों का इजाफा हुआ है। इसी कड़ी में हाल ही में खबर सामने आई थी कि, टेक्नोलॉजी के जाने-माने बिजनमैन और Amazon के प्रमुख जेफ बेजोस को अपनी दोनों जगह से हाथ धोना पड़ गया है, क्योंकि, बीते दिनों उन्होंने कंपनी से अपना पद छोड़ दिया था। वहीं, अब उन्हें अब अपना दुनिया के सबसे अमीर होने का भी पद छोड़ना पड़ गया है।

इस शख्स ने ली जेफ बेजोस की जगह :

दरअसल, पिछले महीनों Amazon कंपनी से अपना चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) का पद छोड़ दिया था। उसके बाद से वह कंपनी में एग्जेक्यूटिव चेयरमैन का पद संभाल रहे हैं। वहीं, अब उनसे देश के सबसे अमीर शख्स होने का खिताब भी चीन गया है क्योंकि, उनकी यह जगह अब दुनिया के नंबर वन अमीर बर्नार्ड अरनॉल्ट ने ले ली है। जी हां, आपको जानकर हैरानी हो रही होगी कि, दुनिया के पहले नंबर पर रहने वाले सबसे अमीर सख्स Amazon के प्रमुख जेफ बेजोस की जगह अब फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट ने ले ली है और वह अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति?

बताते चलें, बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) फ्रांस की लग्जरी गुड्स कंपनी लुई वितां मोएत हेनेसी (LVMH) के चेयरमैन व CEO है। उन्होंने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने का खिताब हासिल कर लिया है। फोर्ब्स द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, Amazon के जेफ बेजोस अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। जबकि पहला स्थान बर्नार्ड अरनॉल्ट ने लिया है और LVMH के बर्नार्ड और उनके परिवार की कुल संपत्ति 197.4 अरब डॉलर यानी करीब 14.65 लाख करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि, उनकी संपत्ति में यह उछाल शेयरों में आई तेजी के चलते दर्ज किया गया है। वहीं, Amazon के जेफ बेजोस की संपत्ति 193.3 अरब डॉलर दर्ज की गई है।

बर्नार्ड के पास मौजूद ब्रैंड :

जानकारी के लिए बता दें, फ्रांस के फैशन टायकून बर्नार्ड अरनॉल्ट की कंपनी एलवीएमएच (LVMH) के पास कई मशहूर फैशन ब्रैंड मौजूद हैं। इन ब्रैंड में फेंडी, क्रिश्चियन डायर, लुइ वितां, सैफोरा और जिवेंची जैसे 70 ब्रैंड शामिल हैं। इसके अलावा बर्नार्ड की Christian Dior में 96.5% हिस्सेदारी है जबकि LVMH में अरनॉल्ट और उनके परिवार के पास करीब 47% हिस्सेदारी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com