Zoom पर छंटनी करने के चलते Better.com के CEO ने मांगी कर्मचारियों से माफी

Zoom ऐप पर ऑनलाइन कॉल के दौरान ही 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाले अमेरिका की कंपनी बेटर डॉट कॉम (Better.com) के CEO विशाल गर्ग को अपने कर्मचारियों से माफी मांगनी पड़ गई।
Zoom पर छंटनी करने के चलते Better.com के CEO ने मांगी कर्मचारियों से माफी
Zoom पर छंटनी करने के चलते Better.com के CEO ने मांगी कर्मचारियों से माफीSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारत सहित दुनियाभर में लॉकडाउन के दिनों से ही काफी लोगों द्वारा इस्तेमाल की जा रही है मानी-जानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप 'Zoom' (ज़ूम) इन दिनों काफी चर्चा में है। क्योंकि, इसी Zoom ऐप पर ऑनलाइन कॉल के दौरान ही 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाले अमेरिका की कंपनी बेटर डॉट कॉम (Better.com) के CEO विशाल गर्ग को अपने कर्मचारियों से माफी मांगनी पड़ गई।

कर्मचारियों से मांगी माफी :

दरअसल खबर यह है कि, मेरिका की कंपनी बेटर डॉट कॉम (Better.com) के CEO विशाल गर्ग ने अपने 900 कर्मचारियों को Zoom पर ऑनलाइन कॉल के दौरान ही निकलने का ऐलान किया था। जो कि, एक गलत तरीका है। इसलिए ही Better.com के CEO विशाल गर्ग ने अपने इस तरीके के लिए अपने कर्मचारियों से लेटर लिखकर माफी मांगी है। बता दें, उन्होंने जिस ऑनलाइन कॉल के दौरान अपने कर्मचारियों को निकालने की बात कही थी, वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता था कि, विशाल अपने कर्मचारियों को खराब प्रदर्शन का हवाला देकर निकालने की घोषणा कर रहे हैं।

क्या है कर्मचारियों को दिए पत्र में ?

सामने आई खबरों की मानें तो, विशाल गर्ग द्वारा अपने कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा गया है कि, 'मैं उन लोगों के प्रति पर्याप्त सम्मान और आभार प्रकट करने में विफल रहा जो मेरे निर्णय से प्रभावित हुए हैं। छंटनी के अपने निर्णय पर मैं अब भी कायम हूं, लेकिन इसे लागू करने में मुझसे भारी चूक हुई है। इस तरह से मैंने आपको लज्जित किया है। मुझे यह आभास हुआ कि जिस तरह से मैंने इस खबर की जानकारी दी, उससे हालात और बिगड़े।'

दुनियाभर में हुई आलोचना :

बताते चलें, Better.com के CEO विशाल गर्ग ने अपने कर्मचारियों को निकालने के लिए जो तरीका अपनाया वह बिलकुल ही गलत था। जिसका वीडियो वायरल हो गया और दुनियाभर में वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर विशाल गर्ग काफी आलोचनाकी जा रही है। हलांकि, अब विशाल गर्ग ने अपने इस तरीके के लिए कर्मचारियों से मांफी मांग ली है। उन्होंने माफ़ी मांगते हुए स्वीकार किया है कि, उनका तरीका गलत था और उनसे भारी चूक हुई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि, वीडियो के वायरल होने के बाद उन्होंने कर्मचारियों से मांफी मांगी है।

CEO विशाल गर्ग का फैसला :

Better.com के CEO विशाल गर्ग (Vishal Garg) ने पिछले सप्ताह बुधवार को छटनी करते हुए Zoom कॉल पर कहा, 'अगर आप इस कॉल पर हैं तो आप उन अनलकी लोगों में से हैं, जिन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है। आप लोगों की नौकरी अभी इसी वक्त से समाप्त हो रही है। आप लोगों को इसकी एवज में क्या फायदे मिलेंगे, जल्दी ही इस बारे में एचआर से ईमेल की उम्मीद करिए।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co