भारत बायोटेक ने दी 'कोवैक्सिन' वैक्सीन की निर्धारित कीमतों की जानकारी

'सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' (SII) के बाद अब 'भारत बायोटेक' ने भी अपनी 'कोवैक्सिन' वैक्सीन को किन कीमतों में राज्य सरकारों और प्राइवेट अस्पतालों को देगी। वो कीमत अब निर्धारित कर दी हैं।
भारत बायोटेक ने दी 'कोवैक्सिन' वैक्सीन की  निर्धारित कीमतों की जानकारी
भारत बायोटेक ने दी 'कोवैक्सिन' वैक्सीन की निर्धारित कीमतों की जानकारी Syed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। भारत में कोरोना वायरस की जंग अभी भी जारी है। ऐसे में इस वायरस से लड़ने के लिए पूरी दुनिया फिलहाल सिर्फ वैक्सीन पर निर्भर है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हाल ही में वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाने का फैसला लेते हुए 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों का वैक्सीनेशन शुरू करने का ऐलान किया गया है। इसी बीच राज्य सरकारों और प्राइवेट अस्पतालों को वैक्सीन किस कीमत पर दी जाएगी। वो कीमत अब निर्धारित कर दी गई है। अब भारत बायोटेक ने भी अपनी 'कोवैक्सिन' वैक्सीन कीमतों की जानकारी दे दी है।

भारत बायोटेक की वैक्सीन की कीमतें :

दरअसल, बीते दिनों भारत की स्वदेशी वैक्सीन निर्मित करने वाली कंपनी 'सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' (SII) ने अपनी कोविशील्ड वैक्सीन की निर्धारित की गई कीमतें जारी की थीं। वहीं, अब दूसरी स्वदेशी वैक्सीन निर्मिता कंपनी 'भारत बायोटेक' ने आज यानी शनिवार को स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन की कीमतों की जानकारी देते हुए बताया है कि, 'कंपनी अपनी वैक्सीन राज्य सरकारों को 600 रुपए और प्राइवेट अस्पतालों को 1200 रुपए में उपलब्ध कराएगी।'

सबसे सफल वैक्सीन में शुमार :

दुनियाभर के देशों में आज बहुत सी कोरोना वैक्सीन लांच हो चुकी हैं। ऐसे में भारत में भी 2 वैक्सीन मौजूद हैं। ऐसे में भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) द्वारा तैयार की गई पहली स्वदेशी 'कोवैक्सिन' नाम की कोरोना वैक्सीन दुनिया की सबसे सफल वैक्सीन में से एक के तौर पर जानी जाती है। कंपनी ने इसके 3 बार हुए क्लीनिकल ट्रायल्स के दूसरे लास्ट रिजल्ट के आधार पर इसे मंजूरी दी थी।

संक्रमण पर कितनी इफेक्टिव ?

बता दें, कंपनी के द्वारा 'कोवैक्सिन' वैक्सीन की क्लिनिकल एफिकेसी (clinical affix) 78% बताई गई है। इसका सीधा मतलब यह हुआ कि, यह कोरोना वायरस के जानलेवा संक्रमण से लड़ने और उसे रोकने में 78% इफेक्टिव मानी गई है। इसके अलावा इस वैक्सीन की खासियत यह भी है कि, ''जिन्हें ट्रायल्स में यह वैक्सीन लगाई गई थी, उनमें से किसी में भी गंभीर लक्षण नहीं दिखे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, गंभीर लक्षणों को रोकने के मामले में इसकी इफेक्टिवनेस 100% मानी जा रही है।"

भारत बायोटेक ने दी 'कोवैक्सिन' वैक्सीन की  निर्धारित कीमतों की जानकारी
भारत बायोटेक ने दी 'कोवैक्सिन' वैक्सीन की निर्धारित कीमतों की जानकारी Social Media

गौरतलब है कि, इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने जानकारी देते हुए बताया था कि, वो कोविशील्ड वैक्सीन की एक डोज राज्य सरकारों और सरकारी अस्पतालों को 400 रुपये जबकि प्राइवेट अस्पतालों को 600 रुपए में देगी। बताते चलें, अब तक सिर्फ भारत सरकार ही वैक्सीन खरीद रही थी, लेकिन अब से राज्य सरकारें भी सीधे वैक्सीन खरीद सकेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com