BigBasket Tata Digital Deal : पिछले साल के दौरान देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री को कई डीलों के बाद काफी मुनाफा हुआ था। वहीं, अब देश की एक और बड़ी कंपनी Tata ग्रुप भी इस राह पर चलती नजर आरही है। कंपनी का विचार रिटेल मार्केट में कदम रखने का है। इस मामले में टाटा ग्रुप को बिग बास्केट में हिस्सेदारी की खरीद के लिए CCI से मंजूरी भी मिल गई है। इसके बाद मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल को सीधी टक्कर मिलेगी।
CCI से मिली मंजूरी :
दरअसल, टाटा ग्रुप बिगबास्केट में हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रहा है। इसके लिए कंपनी को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से मंजूरी भी मिल गई है। CCI की इस मंजूरी से कंपनी बिग बास्केट में टाटा डिजिटल की करीब 65% हिस्सेदारी खरीद सकेगी। इससे रिटेल मार्केट में तगड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। इस अधिग्रहण से फिर कंपनी का मुकाबला रिलायंस इंडस्ट्री के साथ ही ई-ग्रॉसरी मार्केट में Amazon, Flipkart, Geomart, Grophers जैसी कई कंपनियों से भी होगा। क्योंकि, टाटा डिजिटल मार्केट में उतर जाएगी। बताते चलें, टाटा ग्रुप के डिजिटल मार्केट बिग बास्केट में उतरने के विचार की जानकारी सबसे पहले अक्टूबर 2020 में सामने आई थी।
डील की रकम :
खबरों की मानें तो दोनों कंपनियों के बीच होने वाली इस डील की रकम 9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इस डील के पूरा हो जाने के बाद बिग बास्केट की योजना साल 2022-23 में शेयर बाजार में लिस्ट कराने की भी है। इतना ही नहीं टाटा ग्रुप अपने विभिन्न कंज्यूमर बिजनेसेज को एक साथ लाते हुए एक ओम्नीचैनल डिजिटल प्लेटफॉर्म की लांचिंग की तैयारी में भी जुटा है। कंपनी का विचार इस प्लेटफॉर्म को सुपर ऐप नाम देने का है।
क्या होगा इस सुपर ऐप में :
बताते चलें, टाटा ग्रुप द्वारा लांच होने वाले इस नए सुपर ऐप में टाटा ग्रुप की सारी सर्विस मौजूद होंगी। कंपनी इसे चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही तक लांच कर सकती है। जबकि, इससे पहले कई बार इसकी लांचिंग टल चुकी है। कंपनी सुपरऐप को सबसे पहले दिसंबर 2020 तक लॉन्च करने वाली थी। इसके बाद कंपनी इसे मार्च 2021 की शुरुआत में लॉन्च करने वाली थी, लेकिन तब भी इसलिए लांचिंग टल गई थी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।