BMW ने भारत में लांच की नई दमदार इलेक्ट्रिक SUV मिनी कूपर SE

BMW कंपनी ने अपनी नई कार को आज गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दी है। हालांकि, यह कंपनी की पुरानी ही कार का अपडेटेड वर्जन है। इस इलेक्ट्रिक SUV को कंपनी ने मिनी कूपर के नाम पर लांच किया है।
BMW ने भारत में लांच की नई दमदार इलेक्ट्रिक SUV मिनी कूपर SE
BMW ने भारत में लांच की नई दमदार इलेक्ट्रिक SUV मिनी कूपर SESocial Media

ऑटोमोबाइल। अगर आप भी महंगी कारों के शौकीन हैं और जल्द ही कोई महंगी कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर हो सकती है आपके काम की। क्योंकि, जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी BMW ने अपनी नई कार को आज गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दी है। हालांकि, यह कंपनी की पुरानी ही कार का अपडेटेड वर्जन है। इस इलेक्ट्रिक SUV को कंपनी ने मिनी कूपर के नाम पर लांच किया है।

BMW की नई इलेक्ट्रिक SUV :

दरअसल, आज दुनियाभर के साथ ही भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज सर चढ़कर बोल रहा है। जिससे कई ऐसी कंपनियां भी अब इलेक्ट्रिक वाहन लांच करती नजर आरही है। जिन्होंने पहले इस सेगमेंट में एक भी वाहन लांच नहीं किया है। वहीं, कई लग्जरी वाहन निर्माता कंपनियां भी इलेक्ट्रिक वाहनों का रुख करती नजर आरही हैं। इसी कड़ी में BMW ने भारत में अपनी नई मिनी कूपर इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे मिडनाइट ब्लैक, मूनवॉक ग्रे, ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन और व्हाइट सिल्वर जैसे कलर्स में लांच किया है।

कंपनी ने दिया सिंपल लुक :

कंपनी ने इस कार के लुक काफी हद तक वर्तमान में मौजूद SE जैसा बनाया है। हालांकि, इसके बंपर काफी सिंपल बनाने के लिए नीचे की लाइट्स को हटा दिया गया है और एक मोटी काली पट्टी टेलगेट पर नजर आती है। इसके अलावा मिनी कूपर SE के डिजाइन की बात करें तो इसके ग्रिल और ORVMs पर पीले रंग के एक्सेंट दिए गए हैं।

मिनी कूपर SE के अन्य फीचर्स :

  • मिनी कूपर SE में फॉक्स ग्रिल के साथ ड्यूल-टोन बॉडी, इंटीग्रेटेड LED DRL के साथ सर्कुलर अडैप्टिव LED हेडलाइट्स और नैरो एयर डैम है।

  • इस इलेक्ट्रिक SUV के किनारों पर ब्लैक-आउट बी-पिलर्स, डोर-माउंटेड ब्लैक बॉडी क्लैडिंग और 17-इंच अलॉय व्हील्स हैं।

  • इसका मुख्य आकर्षण इसका फ्रंट ग्रिल है और S लेटर की जगह एक नया 'E' बैज है।

  • कूपर को नए फीचरों से लैस करने के अलावा ज्यादा से ज्यादा सिंपल रखा गया है।

  • इसके डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को हटा कर इसकी जगह पर हेड-अप डिस्प्ले को शामिल किया गया है।

  • सेंटर में गोलाकार टचस्क्रीन रखा गया है।

  • कूपर SE में हीटेड स्टीयरिंग व्हील के साथ एक प्रीमियम केबिन, एक वायरलेस फोन चार्जर और एक रिमोट लॉक/अनलॉक फीचर भी दिया है।

  • सुरक्षा के लिए इसमें एक 360-डिग्री-व्यू कैमरा और कई एयरबैग दिए हैं।

  • इसकी टॉप स्पीड 150 किमी प्रति घंटे है।

  • यह एक बार चार्ज करने पर 235 से 270 किमी की रेंज देती है।

  • पेट्रोल मॉडल की तुलना में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लगभग 145 किलोग्राम भारी है।

मिनी कूपर की बैटरी और कीमत :

यह इलेक्ट्रिक कार 32.6 kWh लिथियम आयन बैटरी पैक के साथ लांच की गई है जो 184bhp की पावर और 270Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इलेक्ट्रिक हैचबैक 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी कीमत की बात की जाये तो, भारत में मिनी कूपर SE की एक्स-शोरूम कीमत ने 47.20 लाख रुपये तय की है। यदि आप इसको खरीदने का मन बना रहे है तो जान लें कि, मिनी कूपर की डिलीवरी अगले महीने से शुरू हो जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com