boAt कर रही IPO लाने की तैयारी, अगले साल की शुरुआत में हो सकता लांच

पिछले कुछ समय में कई कंपनियां अपना IPO लेकर मार्केट में उतरी हैं। वहीं, अब कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड boAt लाइफस्टाइल भी अपना IPO लाने की तैयारी में जुटी हुई है। इसकी जानकारी कंपनी ने खुद दी है।
boAt IPO
boAt IPO Kavita Singh Rathore - RE

boAt IPO : जब-जब कंपनियों को कारोबार का विस्तार करने या किसी अन्य कारण के लिए पूंजी जुटाने की आवश्यकता होती है। तब-तब कंपनियां अपना IPO (Initial Public Offering) लेकर मार्केट में उतरती हैं। जिससे उन कंपनियों को पूंजी जुटाने में निवेशकों का साथ मिल जाता है। जब कंपनियां लिस्ट होती हैं तब निवेशकों के साथ ही कंपनियों को भी काफी मुनाफा होता है। इसलिए पिछले कुछ समय में कई कंपनियां अपना IPO लेकर मार्केट में उतरी हैं। वहीं, अब कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड boAt लाइफस्टाइल भी अपना IPO लाने की तैयारी में जुटा है। इस बारे में जानकारी कंपनी ने खुद दी है।

boAt कंपनी कर रही IPO लाने की तैयारी :

दरअसल, पिछले कुछ समय में बहुत सी कंपनियों ने अपने IPO मार्केट में उतारे हैं। इन्हीं कंपनियों की राह चलकर अब कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड boAt लाइफस्टाइल भी अपना IPO लाने पर विचार कर रही है। boAt कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, 'कंपनी अगले साल की शुरुआत में अपने IPO लाने की योजना तैयार कर ली है। कंपनी की लक्ष्य इस IPO से 3,000 से 3,500 करोड़ रुपये की भारी रकम जुटाने का है।'

boAt की वैल्यू :

खबरों की मानें तो boAt कंपनी के प्रबंधन द्वारा इस IPO के लिए निवेश बैंकरों से बातचीत भी की है। इस IPO को लांच करने की ज्यादातर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं इसलिए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी अपना IPO अगले साल 2022 की शुरुआत में ही ला सकती है। बता दें, इस IPO के लिए कुछ हफ्तों में मैंडेट पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और DRHP कुछ महीनों में दाखिल किया जाएगा। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, boAt की वैल्यू 11,000 करोड़ रुपये के आसपास रहने की संभावना है। बताते चलें, अमेरिका स्थित निजी इक्विटी फंड Warburg Pincus, boAt की सबसे बड़ी निवेशक है। इसकी कंपनी में करीब 30% हिस्सेदारी है। जबकि अन्य निवेशकों में क्वालकॉम वेंचर्स और फायरसाइड वेंचर्स शामिल हैं, जिनकी एक साथ 5% से कम हिस्सेदारी है।

boAt कंपनी की स्थपना :

जानकारी के लिए बता दें, boAt कंपनी समीर मेहता और अमन गुप्ता द्वारा 2016 में स्थापित की गई थी। इसका मुख्यालय मुंबई में है और कंपनी हेडफोन, इयरफोन, वियरेबल्स, स्पीकर और संबंधित एक्सेसरी जैसे चार्जर और केबल बेचने के लिए जानी जाती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com