ब्रिटिश अदालत ने याचिका खारिज कर बढ़ाई विजय माल्या की मुश्किलें

डेट रिकवरी ट्रिब्युनल (DRT) ने पहले किंगफिशर हाउस को बेच कर कारोबारी विजय माल्या को बड़ा झटका दिया था। वही, अब ब्रिटिश अदालत ने विजय माल्या की याचिका को खारिज कर उसकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
ब्रिटिश अदालत ने याचिका खारिज कर बढ़ाई विजय माल्या की मुश्किलें
ब्रिटिश अदालत ने याचिका खारिज कर बढ़ाई विजय माल्या की मुश्किलेंSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। भारत के कई बड़े बैंकों के साथ घोटाला करने वाले आरोपी विजय माल्या की मुश्किलें कुछ बढ़ती नजर आ रही हैं। भारत सरकार द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए शराब कारोबारी और किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या कोरोना संकट के बीच एक बार फिर चर्चा में हैं। पिछले दिनों डेट रिकवरी ट्रिब्युनल (DRT) ने किंगफिशर हाउस को बेच कर कारोबारी विजय माल्या को बड़ा झटका दिया था। वही अब ब्रिटिश अदालत ने विजय माल्या की याचिका को खारिज कर उसकी मुश्किलें और अधिक बढ़ा दी हैं।

विजय माल्या की याचिका खारिज :

दरअसल, एक बार फिर 65 वर्षीय विजय माल्या पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है क्योंकि, ब्रिटिश अदालत ने माल्या की अर्जी खारिज कर दी है। जो कि, स्विस बैंक UBS के साथ लंबे समय से जारी कानूनी विवाद से जुड़ी थी। बता दें, किंगफिशर हाउस को खाली करने का आदेश जारी होने के बाद इन आदेशों पर रोक लगाने के लिए विजय माल्या ने ब्रिटिश अदालत में याचिका दायर कर मांग की थी, लेकिन आज ब्रिटिश अदालत ने इस याचिका को खारिज कर उसे बड़ा झटका दे दिया है। इस मामले की सुनवाई कर रहे लंदन हाई कोर्ट के चांसरी डिविजन के न्यायाधीश मैथ्यू मार्श ने फैसला सुनाते हुए कहा कि, 'माल्या परिवार को कर्ज की राशि चुकाने के लिए और अधिक समय देने का कोई आधार नहीं है।'

स्विस बैंक का कर्ज :

बताते चलें, विजय माल्या पर पिछले काफी समय से स्विस बैंक का 2.04 करोड़ पाउंड का कर्ज है जिसे माल्या को लौटाना था। इसमें असफल होने के कारण उसके किंगफिशर हाउस को नीलाम कर दिया गया। इस नीलामी के बाद माल्या को इस शानदार घर से हाथ धोना पड़ेगा। बता दें, यह कर्ज माल्या की कंपनियों में से एक रोज कैपिटल वेंचर्स द्वारा लिया गया था। जिसमें किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व बॉस, उनकी मां ललिता और बेटे सिद्धार्थ माल्या को संपत्ति के कब्जे के अधिकार के साथ सह-प्रतिवादी के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।

किंगफिशर हॉउस में रहती है माल्या की मां :

ख़बरों की मानें तो, विजय माल्या के लंदन स्थित किंगफिशर हॉउस में फिलहाल उनकी 95 साल की मां रहती हैं, लेकिन जल्द माल्या को यह घर छोड़ना पड़ेगा। साल 2016 के मार्च में विजय माल्या भारत से ब्रिटेन भाग गया था। 9 मई 2017 को संपत्ति का पूरा ब्यौरा ना देने पर सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को कोर्ट की अवमानना का दोषी माना था।

9,990 रुपये का कर्ज :

बताते चलें, विजय माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस के लिए SBI समेत कई बड़े बैंकों से लगभग 9,990 रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन कंपनी के हालात दिन प्रति दिन बिगड़ते चले गए और विजय माल्या बैंकों से लिया कर्ज नहीं चुका सका। इसके बाद तो हाल यह था कि, साल 2012 में किंगफिशर एयरलाइंस को बंद कर दिया गया। वर्तमान समय में माल्या ब्रिटेन में जमानत पर है। जानकारी के अनुसार, प्रत्यर्पण प्रक्रिया से जुड़े एक अलग मामले में देश में शरण देने के मुद्दे पर जबतक गोपनीय कानूनी कार्रवाई का समाधान नहीं होता तब तक माल्या जमानत पर रह सकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com