बीएसई सेंसेक्स 139 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट, आज की ट्रेडिंग में निवेशकों के 15000 करोड़ रुपए डूबे

शेयर बाजार आज गिरावट में बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट में बंद हुए। जबकि बैंक निफ्टी भी केवल एक अंक की वृद्धि के साथ बंद हुआ है।
Share Market
Share MarketRaj Express
Submitted By :
Aniruddh pratap singh

हाईलाइट्स

  • आज की ट्रेडिंग में स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

  • ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली।

राज एक्सप्रेस। शेयर बाजार आज सप्ताह के पहले दिन गिरावट में बंद हुए। सेंसेक्स जहां 139 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी 19,700 के नीचे जा पहुंचा। बैंक निफ्टी केवल एक अंक या 0.0023 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 43,584.95 के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट की वजह से आज शेयर बाजार में निवेशकों के करीब 15,000 करोड़ रुपये डूब गए। हालांकि दूसरी ओर स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.39 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई मिडकैप में 0.06 फीसदी गिरावट देखने को मिली।

कंपनियों का मार्केट कैप घटा

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 20 नवंबर को घटकर 327.36 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 17 नवंबर को 327.51 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 15,000 करोड़ रुपये घट गया है। इस बात करो दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 15,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। यानी निवेशकों को आज ट्रेडिंग के दौरान 15000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

इन शेयरों में तेजी, इनमें रही गिरावट

आज की ट्रेडिंग में सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। भारती एयरटेल के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.48 फीसदी तेजी देखने में आई। वहीं एचसीएल टेक, विप्रो, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयर करीब 0.48% से लेकर 1.18% तक की तेजी के साथ बंद हुए हैं। इसी तरह सेंसेक्स के सिर्फ 20 शेयर ही लाल निशान में यानी गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फाइनेंस सबसे अधिक 2.11% टूटकर बंद हुआ। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और टाटा मोटर्स के शेयर करीब 1.02% से लेकर 1.96% तक की गिरावट दर्ज की गई।

1,878 शेयर बढ़त में बंद हुए

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-सेंसेक्स की 30 कंपनियों में आज 20 कंपनियां गिरावट में बंद हुईं, जबकि दस में तेजी देखने को मिली। बीएसई पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,980 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,878 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,936 शेयरों में गिरावट देखी गई है। 166 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए हैं। इसके अलावा 413 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 32 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

एनएसई में बढ़त पर हॉवी दिखी गिरावट

उधर, नेशनल स्टाक एक्सचेंज यानी एनएसई पर आज कुल 2637 शेयरों में ट्रेडिंग की गई। इनमें से 1237 शेयरों में बढ़ोतरी देखने में आई, जबकि 1280 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जबकि, 120 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। आज के दिन बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की तुलना में गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। आज की ट्रेडिंग के दौरान 147 शेयरों में अपर सर्किट लगा, जबकि 65 शेयरों में लोअर सर्किट लगा। 217 शेयरों ने आज की ट्रेडिंग के दौरान 52 वीक हाई छू लिया, जबकि 9 शेयरों ने 52 वीक लो का स्पर्श किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co