प्रबंधन से परेशान होकर Burger King के कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा

जिस कंपनी के प्रबंधन का रवैया कर्मचारियों के प्रति अच्छा नहीं होता। वहां फिर ऐसा होता है, जैसा Burger King में हुआ। यहां के कर्मचारियों ने प्रबंधन के रवैये से परेशान होकर एक साथ इस्तीफा दे दिया।
प्रबंधन से परेशान होकर Burger King के कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा
प्रबंधन से परेशान होकर Burger King के कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफाSocial Media

राज एक्सप्रेस। किसी भी ऑफिस या बड़ी से बड़ी कंपनी में प्रबंधन (Management) का बहुत बड़ा रोल होता है। उसका रवैया अपने कर्मचारियों के प्रति कैसा है। वह अपने कर्मचारियों का किस तरह ध्यान रखते हैं। यह सभी बाते बहुत अहम होती है। जिस कंपनी के प्रबंधन का रवैया अपने कर्मचारियों के प्रति अच्छा नहीं होता। वहां फिर ऐसा होता है, जैसा Burger King कंपनी में हुआ। यहां के कर्मचारियों ने स्टॉफ व प्रबंधन के रवैये से परेशान होकर एक साथ इस्तीफा दे दिया।

कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा :

पिछले साल Burger King कंपनी अपने IPO के चलते काफी चर्चा में रही थी। वहीं, इस साल वह अपने कर्मचारियों और प्रबंधन के चलते फिर चर्चा में है। दरअसल, Burger King के एक आउटलेट के सभी कर्मचारियों ने कम स्टॉफ व प्रबंधन के रवैये से परेशान होकर एक साथ इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, यह किस्सा भारत का नहीं है। ऐसा अमेरिका के नेब्रास्का में स्थित एक Burger King के आउटलेट के कर्मचारियों ने किया है। इस आउटलेट के सभी कर्मचारियों ने अचानक ही एक साथ इस्तीफा दे दिया। जब उनसे इस्तीफा देने का कारण पूछा गया तब यह बात सामने आई कि, वह सभी कर्मचारी अपने आउटलेट के प्रबंधन की व्यवस्था से खुश नहीं थे।

कर्मचारियों ने बताया :

कर्मचारियों बताया है कि, वह सभी परेशान थे, उन्होंने अपनी परेशानी कई बार मैनेजमेंट के सामने रखी, लेकिन उन्हें उनकी परेशानियों का हल मिलना तो दूर उनकी बात सुनी तक नहीं गई। इसी कारण उन सभी ने एक साथ इस्तीफा देने का विचार किया और आपसी सहमति से सभी कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। बता दें, इन कर्मचारियों ने ना सिर्फ एक साथ कंपनी से इस्तीफा दिया, बल्कि Burger King के उस आउटलेट के बार एक साइन बोर्ड भी लगा दिया। जिस पर इन कर्मचारियों ने लिखा कि, 'हम सब नौकरी छोड़ रहे हैं, असुविधा के लिए खेद है।'

गौरतलब है कि, इस मामले में एक कर्मचारी ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर लिखा है कि, 'कंपनी को कर्मचारियों की कोई परवाह नहीं थी, इसलिए कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफा देने का ये सख्त कदम उठाया है। कम स्टाफ, मैनेजमेंट में परेशानी से कर्मचारी परेशान हो गए थे।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co