ByteDance भारत से पूरी तरह कारोबार बंद करने हेतु कर रही कर्मचारियों की छटनी

भारत में Tiktok बैन का झटका मिलने के बाद अब Tiktok की पैरंट कंपनी ByteDance ने अब भारत से अपना व्यापार समेटने का मन बना लिया है। यही वजह है कि, कंपनी अपने कर्मचारियों की छटनी कर रही है।
ByteDance भारत से पूरी तरह कारोबार बंद करने हेतु कर रही कर्मचारियों की छटनी
ByteDance भारत से पूरी तरह कारोबार बंद करने हेतु कर रही कर्मचारियों की छटनीKavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। भारत में TikTok बैन होने के बाद चीन की कंपनियों का रुख कुछ बदला हुआ सा नजर आ रहा है। भारत में Bytedance पर लगा प्रतिबंध कंपनी के कर्मचारियों को भारी पड़ सकता है। क्योंकि, भारत के बाद अमेरिका में भी Tiktok बैन का झटका मिलने के बाद अब Tiktok की पैरंट कंपनी ByteDance ने अब भारत से अपना व्यापार समेटने का मन बना लिया है। यही वजह है कि, कंपनी अपने कर्मचारियों की छटनी कर रही है।

ByteDance कर रहा कर्मचारियों की छटनी :

दरअसल, पिछले साल 2020 में भारत और चीन के बीच हुए विवादों के चलते भारत की मोदी सरकार चीन के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए सैकड़ों ऐप्स पर बैन लगा दिया था। इनमें से ही एक TikTok भी है। इस बैन के बाद कंपनी भारत में अपने बिज़नेस में काफी नुकसान उठा चुकी है। इसलिए ही Tiktok और Helo ऐप की पैरंट कंपनी ByteDance ने अहम फैसला लेते हुए भारत में अपने जारी सभी ऑपरेशन बंद करने का मन बना लिया है। इसी के चलते कंपनी भारी संख्या में अपने कर्मचारियों को निकाल रही है। कंपनी ने इस बारे में जानकारी बुधवार को एक टाउन हॉल का आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी।

3 महीने की सैलरी एडवांस :

खबरों की मानें तो, ByteDance अपने जिन कर्मचारियों की छटनी कर रहा है, उन कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से 3 महीने की सैलरी एडवांस दे दी गई है। इस मामले में ByteDance ने अपने कर्मचारियों को मेल भेज कर सूचना दी। मेल में कहा गया है कि, “हमने 29 जून, 2020 को जारी भारत सरकार के आदेश का पालन करने के लिए तेजी से काम किया है। हम लगातार कोशिश करते हैं कि, हमारे ऐप स्थानीय कानूनों और नियमों का अनुपालन करें और जो भी दिक्कतें हैं उन्हें दूर करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करें, इसलिए यह निराशाजनक है कि, बीते सात महीनों में, हमारे प्रयासों के बावजूद हमें यह स्पष्ट निर्देश नहीं दिया गया है कि, हमारे ऐप्स को कैसे और कब दोबारा परमिट किया जा सकता है। हमारे पास अपनी वर्कफोर्स को कम करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है।”

पूरी तरह बंद करेगी कारोबार :

बताते चलें, भारत में TikTok बैन होने के बावजूद पैरंट कंपनी ByteDance कुछ समय से इंडोनेशिया और दूसरे देशों से भारत के बिजनेस का संचालन कर रही थी, मगर अब कंपनी ने उसे भी बंद करने का फैसला कर लिया है। यानी कि, कंपनी अब भारत से पूरी तरह से अपना कारोबार खत्म कर देगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com