कनाडा ने भारत और पाकिस्तान से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर लगाई रोक

बीते कुछ समय में कई देश भारत से दूरी बनाते हुए भारत की सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा चुके हैं। वहीं, अब अन्य देशों की राह चलकर कनाडा ने भी भारत और पाकिस्तान से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है।
कनाडा ने भारत और पाकिस्तान से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर लगाई रोक
कनाडा ने भारत और पाकिस्तान से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर लगाई रोकSocial Media

राज एक्सप्रेस। पिछले कुछ समय में भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन और डबल म्यूटेंट वेरिएंट से खलबली मच गई है। भारत में कोरोना के मामलों में पिछले कुछ समय में अचानक ही बहुत तेजी से बढ़त दर्ज की गई है। कुछ ऐसा ही हाल पाकिस्तान का भी नजर आ रहा है, वहां भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में पहले ही कुछ देश भारत से दूरी बना चुके हैं और अब कुछ अन्य देश भी भारत के साथ ही पाकिस्तान से भी दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। इसी के चलते अब अन्य देशों की राह चलकर कनाडा ने भी भारत और पाकिस्तान से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है।

कनाडा ने रद्द की फ्लाइट्स :

दरअसल, भारत में बढ़ रहे कोरोना मामलों के चलते हर देश अपने देश के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए भारत से आने-जाने वाली सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स को रद्द करने का फैसला ले रहा है। वहीं, अब इन्हीं देशों की तरह ही कनाडा देश ने भी भारत की सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। कनाडा ने सिर्फ भारत ही नहीं भारत के साथ ही पाकिस्तान की फ्लाइट्स पर भी रोक लगा दी है। कनाडा द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक यह रोक 30 दिन तक के लिए लगाई है। हालांकि, यह रोक कब तक के लिए लागू रहेगी इस बारे में फ़्रांस ने कोई जानकारी नहीं दी है। खबरों की मानें तो, इन दोनों देशों से आने वाले यात्रियों में कोविड की पुष्टि की गई है और इनकी संख्या ज्यादा है।

परिवहन मंत्री ने दी जानकारी :

परिवहन मंत्री उमर अलखबरा ने जानकारी दी कि, 'भारत और पाकिस्तान से हवाई यात्रा कर रहे यात्रियों में कोविड-19 की पुष्टि की गई है, इसलिए मैंने अगले 30 दिनों के लिए भारत और पाकिस्तान से आने वाली सभी कमर्शियल और निजी पैसेंजर उड़ानों को रद्द करने का फैसला लिया है। अभी इसे अस्थायी तौर पर लागू किया जा रहा है और भविष्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा। ये कार्गो विमान पर लागू नहीं होगा, ताकि वैक्सीन की सप्लाई, पीपीई किट और दूसरे आवश्यक सामान की जरूरतों को पूरा किया जा सके।'

कनाडा के स्वास्थ्य मंत्री का कहना :

बताते चलें, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, इतना ही नहीं भारत में कोरोना संक्रमण का अब डबल म्यूटेंट पाया जा रहा है। इसी दर के चलते कनाडा ने ऐसा कदम उठाया है। वहां के स्वास्थ्य मंत्री पैटी हजदू ने कहा कि, राज्य में बाहर से आने वाले यात्रियों में केवल 1.8 फीसदी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कनाडा में आने वाली सभी उड़ानों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भारतीयों का हिस्सा 20% है और यही हाल पाकिस्तान से भी है। इसलिए इन दोनों देशों से आने वाले यात्रियों पर रोक लगा दी गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com