CCI ने Reliance की सोलर इकाई को दी रिन्यूएबल कंपनी में अधिग्रहण की मंजूर

रिलायंस की सब्सिडियरी रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड ने इस कंपनी के साथ एक और डील करने की घोषणा की है। क्योंकि, कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने कंपनी को अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है।
CCI ने Reliance की सोलर इकाई को दी रिन्यूएबल कंपनी में अधिग्रहण की मंजूरी
CCI ने Reliance की सोलर इकाई को दी रिन्यूएबल कंपनी में अधिग्रहण की मंजूरीSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। हमेशा ही चर्चा में बने रहने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी और भारत के सबसे आमिर शख्स मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री (RIL) पिछले साल से ही अपनी Jio प्लेटफॉर्म के जरिए कई बड़ी कंपनियों से डील साइन कर चुकी है। इन्ही में स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड भी शामिल है। क्योंकि, अब रिलायंस की सब्सिडियरी रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड ने इस कंपनी के साथ एक और डील करने की घोषणा की है। क्योंकि, कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने कंपनी को अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है।

CCI ने दी मंजूरी :

दरअसल, की कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सोलर इकाई को दिग्गज रिन्यूएबल कंपनी में अधिग्रहण के लिए अनुमति प्रदान दे दी है। इस अनुमति के बाद रिलायंस की सब्सिडियरी रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड अब स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड का अधिग्रहण कर सकता है। इस बारे मेंकंपनी ने नियामक को जानकारी दे दी है। इस बात का खुलासा नियामक द्वारा किए गए ट्वीट से हुआ है। नियामक ने अपने ट्वीट में जानकारी देते हुए बताया है कि, 'आयोग ने स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी का अधिग्रहण करने के लिए रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर को मंजूरी दे दी है।'

जल्द होगा अधिग्रहण :

बताते चलें, कंपनी ने जानकारी देते हुए नियामक को एक के पास कांबिनेशन नोटिस दिया है। इस कांबिनेशन नोटिस में कहा गया है कि, 'रिलायंस न्यू एनर्जी की योजना स्टर्लिंग एंड विल्सन की सोलर इकाई में 40 फीसदी वोटिंग इक्विटी शेयर कैपिटल को अधिग्रहण करने की है। हालांकि, अगर रिलायंस का ओपन ऑफर पूरी तरह स्वीकार कर लिया गया तो इस अधिग्रहण के तहत रिलायंस की सब्सिडियरी के पास स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी की 51.07% तक की हिस्सेदारी हो सकती है। भारत में स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी सोलर इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट व कंस्ट्रक्शन सॉल्यूशंस और ऑपरेशन व मेंटेनेंस सर्विसेज जैसी गतिविधियां करती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com