LG Transparent TV
LG Transparent TVRaj Express

लास वेगास में शुरू हुआ सीईसी-2024, एलजी ने पहली बार पेश किया पारदर्शी बहुरंगी स्मार्ट टीवी

वर्ष के सबसे बड़े टेक इवेंट कंज्यूमर इलेक्टॉनिक्स शो सीईसी-2024 का अमेरिका के लास वेगास में आगाज हो गया है। यह टेक शो 12 जनवरी तक चलेगा।

हाईलाइट्स

  • सीईएस-2024 में एलजी ने पेश किया 77-इंच डिस्प्ले ट्रांसपैरेंट स्मार्ट टीवी

  • 12 जनवरी तक चलने वाले इस शो में भाग ले रही 4000 से अधिक कंपनियां

  • सीईएस-2024 में 1.30 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद।

राज एक्सप्रेस। वर्ष के सबसे बड़े टेक इवेंट कंज्यूमर इलेक्टॉनिक्स शो सीईसी-2024 का अमेरिका के लास वेगास में आगाज हो गया है। यह टेक शो 12 जनवरी तक चलेगा। टेक शो में कंपनियां इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के साथ ऑटो, हेल्थ और अन्य क्षेत्रों से जुड़े अपने उत्पाद पेश करेंगी। शो में भाग लोने वाले लोगों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) नियंत्रित उत्पादों में देखी जा है। एआई से लैस कई प्रोडक्ट्स यहां प्रदर्शित किए गए हैं। सीईएस-2024 में 1.30 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। 12 जनवरी तक चलने वाले इस इवेंट में दुनियाभर की 4000 से ज्यादा कंपनियां आधुनिक इलेक्ट्रिक उपकरणों का प्रदर्शन कर रही हैं। इसमें शामिल होने वाली 35 फीसदी कंपनियां अमेरिका की हैं।

एलजी ने दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट स्मार्ट टीवी पेश किया है। इसमें 77-इंच का एक ग्लास डिस्प्ले है, जो बिल्कुल ट्रांसपेरेंट है। इसे देखना बहुत मजेदार अनुभव है। ट्रांसपैरेंट टीवी स्क्रीन पर दिखने वाली इमेज नकली होलोग्राम की तरह हवा में तैरती प्रतीत होती हैं। एलजी द्वारा लॉन्च की गई ट्रांसपैरेंट टीवी पूरी तरह से वायरलेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यानी इसे चलाने के लिए किसी भी तार की जरूरत नहीं होती है। इसमें एवी ट्रांसमिशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह 4के रेजॉल्यूशन के विजुअल प्रदर्शित करती है। यह स्मार्टटीवी ट्रांसपेरेंट और नॉर्मल दोनों ही मोड में काम करती है। इसे अगर यूजर ट्रांसपेरेंट तरीके से इस्तेमाल करना चाहता है, तो वह आसानी से कर सकता है। दोनों ही मोड्स को इसके साथ आने वाले रिमोट के जरिये बदला जा सकता है।

एलजी सिग्नेचर ओएलईडी टीवी इस साल के अंत में दुनिया के सभी प्रमुख स्थानों पर उपलब्ध होगा। एलजी प्रवक्ता ने डिस्प्ले के बारे में बताया कि यह बंद होते ही अदृश्य हो जाता है। यह टीवी एक जीरो कनेक्ट बॉक्स के साथ आता है, जो वायरलेस तकनीक की सहायता से डिस्प्ले पैनल पर वीडियो और ऑडियो ट्रांसमिट करता है। सैमसंग ने यहां माइक्रो एलईडी-पावर्ड पारदर्शी टीवी पेश किया है। इसे कहीं भी किसी भी स्थिति में इस्तेमाल किया जा सकता है। एलजी प्रवक्ता ने बताया कि इसका डिस्प्ले आसानी से पर्यावरण के साथ घुल-मिल जाता है। इससे ट्रांसपेरेंट स्क्रीन को कमरे के बीच में या बाहर के नजारे को ब्लॉक किए बिना खिड़की के सामने खड़ा किया जा सकता है।

इसी तरह पामप्लग कंपनी ने नए दस्ताने पेश किए हैं। इनकी हर उंगली पर सेंसर और एलईडी लाइटें लगी हुई हैं। वर्चुअल रियलिटी समेत कई कामों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही इन्हें स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों के लिए गेम खेलते समय उपयोग किया जा सकता है, जिससे उसे फिर से हिलने-डुलने में मदद मिलेगी। इसमें मरीज गेम खेलता रहता है और डॉक्टरों को उसकी सेहत से जुड़ा डाटा आसानी से मिल जाता है। कंपनी ने इस शो में थेराप्ले गेम पेश किया है। जिसकी मदद से स्ट्रोक पीड़ित मरीज एक्सरसाइज कर सकते हैं। जिस समय मरीज गेम खेलने में व्यस्त होगा, उसी समय डॉक्टरों उसकी सेहत से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।

इस जानकारी के आधार पर चिकित्सक यह तय कर पाएंगे कि वे जो उपचार चला रहे हैं, वह मरीज पर कितना असर कर रहा है। शो में लोग पालतू जानवरों के लिए ओआई रोबोट में भी खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं। रोबोटिक्स कंपनी ऑगमैन ने शो में ओरो नामका रोबोट पेश करने वाली है, जो पालतू जानवरों का ध्यान रखने के लिहाज से तैयार किया गया है। यह न सिर्फ उनके साथ खेलेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर उन्हें खाना भी खिलाएगा और दवा भी देगा। यह अपना पूरा काम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद से करेगा। चीन की लेनोवो ने शो में 'थिंकबुक प्लस जेन 5 हाइब्रिड' 2 इन 1 लैपटॉप पेश किया है। इसमें यूजर्स को विंडोज के साथ-साथ एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिलेगा। इसे जब आप लैपटॉप मोड में इस्तेमाल करेंगे तो यह लैपटॉप की तरह काम करने लगेगा। इसकी डिस्प्ले हटाते ही यह एंड्रॉयड टैबलेट में बदल जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com