केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 1 जुलाई से दर्ज होगी बढ़त

सरकार ने पहले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। वहीं, अब केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 1 जुलाई से बढ़त दर्ज होगी।
केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 1 जुलाई से दर्ज होगी बढ़त
केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 1 जुलाई से दर्ज होगी बढ़त Syed Dabeer Hussain - RE

7th Pay Commission : पिछला साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। क्योंकि, उस 1 जुलाई 2021 से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लगभग 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के DA (Dearness Allowance) को फिर से शुरू कर दिया गया था। वहीं, अब सरकार ने इस साल में एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया था। इस तोहफे के तहत सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। वहीं, अब केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 1 जुलाई से बढ़त दर्ज होगी।

1 जुलाई से दर्ज होगी DA में बढ़त :

बताते चलें, केंद्र सरकार की और से केंद्रीय कर्मचारियों को बहुत जल्द ही बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। क्योंकि, 1 जुलाई 2022 से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में बढ़त दर्ज हो जाएगी, हालांकि, इसमें कितना इजाफा होगा। इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अब देश में बढ़ रही महंगाई के आंकड़े (Inflation index) भी सामने आ चुके हैं। यदि इन आंकड़ों के अनुसार देखा जाये तो, केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 3 या 4% की बढ़त दर्ज हो सकती है,जबकि, महंगाई में दर्ज हो रही तेजी को देखते हुए अनुमान 5% का भी लगाया जा रहा है।

महंगाई के आंकड़े और इंडेक्स के अनुमान :

मई 2022 के महंगाई के आंकड़ों पर नजर डालें और अप्रैल 2022 के लिए जो AICPI इंडेक्स के नंबर्स सामने आए हैं, उनसे अनुमान लगाए तो यह साफ़ हो जाता है कि, महंगाई भत्ते (DA Hike) में कम से कम 4% का इजाफा हो सकता है।

अप्रैल 2022 का AICPI इंडेक्स?

अप्रैल 2022 के लिए AICPI इंडेक्स में सामने आए नंबर में काफी बढ़त दर्ज की गई है। इन आंकड़ों के अनुसार,

  • AICPI इंडेक्स में 1.7 प्वाइंट की बढ़त दर्ज की गई है।

  • अप्रैल में इंडेक्स का कुल नंबर 127.7 रहा है।

  • मार्च में महंगाई का आंकड़ा 126 पर था।

  • फरवरी इंडेक्स 2.7 प्वाइंट बढ़ा था।

गौरतलब है कि, महंगाई भत्ते (DA Hike news) में जो बढ़त दर्ज होती है। वह इन्हीं नंबर्स के आधार पर दर्ज होती है। इंडेक्स महंगाई की चाल के हिसाब से चलता रहता है। अगर इसमें बढ़त दर्ज होती है तो केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ता बढ़ जाता है। वर्तमान समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 34% महंगाई भत्ता मिल रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com