7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी DA-DR से जुड़ी बड़ी खबर

सरकार लगभग 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों का DA फिर से शुरू करेगी और ये लाभ 1 जुलाई 2021 से लागू माने जाएंगे। केंद्रीय कर्मचारियों को उनका बढ़ा हुआ DA-DR सितंबर से मिलना शुरू हो जाएगा।
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी DA-DR से जुड़ी बड़ी खबर
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी DA-DR से जुड़ी बड़ी खबर Kavita Singh Rathore - RE

राज एक्सप्रेस। सरकार ने पिछले साल देश के कर्मचारियों को बुरी खबर देते हुए उनके महंगाई भत्ते (DA) को काटने की बात कही थी। हालांकि, इस साल के त्यौहार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए काफी अच्छे साबित होंगे। क्योंकि, पिछले दिनों सरकार द्वारा की गई घोषणा में कहा गया था कि, सरकार लगभग 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के DA ( Dearness Allowance) को फिर से शुरू करेगी और कर्मचारियों को ये लाभ 1 जुलाई 2021 से दिए जाएंगे। यानी DA, DR में हुई बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू मानी जाएगी।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी :

सरकार द्वारा बीते महीनों में की गई घोषणा के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले DA का प्रतिशत 17% से बढ़ाकर 31% कर दिया गया है। यानी इस साल केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली और दशहरा काफी शानदार मनने वाला है, क्योंकि उनके अकाउंट में DA, DR की रकम बढ़कर आने वाली है। एक रिपोर्ट की मानें तो, DA-DR में यह बढ़त 1 जुलाई से लागू मानी गई है और इसका भुगतान दशहरा यानि 15 अक्टूबर के पहले कर दिया जाएगा। यह खबर लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।

मंथली सैलरी में इतने तक की बढ़त :

बताते चलें, केंद्रीय कर्मचारियों को उनका बढ़ा हुआ DA-DR (महंगाई भत्ता और महंगाई राहत) सितंबर से मिलना शुरू हो जाएगा। एक मीडिया रिपोर्टकी माने तो, कर्मचारियों की मंथली सैलरी में 3000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक की बढ़त दर्ज होगी। इसके अलावा DA बहाली के बाद मंथली सैलरी कितनी बढ़ेगी ये कर्मचारियों के पे-स्केल पर निर्भर करेगा।

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़े :

श्रम मंत्रालय ने मई 2021 के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (All India Consumer Price Index) के आंकड़े दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, 'मई 2021 के इंडेक्‍स में 0.5 अंक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 120.6 पर पहुंच गया है।' अब जून के आंकड़े जारी किए जाएंगे। हालांकि, इनमें बहुत ज्यादा बढ़त की उम्मीद नहीं है। क्योंकि DA में 4% की ही बढ़ोतरी चाहिए तो ये 130 होना चाहिए, लेकिन एक महीने में AICPI का 10 अंक उछलना नामुमकिन है। इसलिए यकीनन जुलाई में DA में बढ़ोतरी 3 परसेंट से ज्यादा नहीं होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com