केंद्र को गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड स्थर पर होने की उम्मीद
केंद्र को गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड स्थर पर होने की उम्मीदSyed Dabeer Hussain - RE

केंद्र को गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड स्थर पर होने की उम्मीद

केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने जून में समाप्त होने वाले फसल वर्ष 2022-23 में गेहूं के उत्पादन की जानकारी दी है। इस जानकारी के अनुसार, गेहूं का उत्पादन में रिकॉर्ड स्थर पर होने की उम्मीद है।

Wheat Crop Production : देश में हर साल अलग-अलग तरफ की फसलों का उत्पादन होता है। इसमें गेंहूँ भी शामिल है। देश में होने वाली फसलों का पूरा रिकॉर्ड केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा द्वारा रखा जाता है। वहीँ, अब उन्होंने जून में समाप्त होने वाले फसल वर्ष 2022-23 में गेहूं के उत्पादन की जानकारी दी है। इस जानकारी के अनुसार, गेहूं का उत्पादन में रिकॉर्ड स्थर पर होने की उम्मीद है।

गेहूं का उत्पादन :

दरअसल, केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने जून में गेहूं के उत्पादन को लेकर गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि, 'सरकार को जून में समाप्त होने वाले फसल वर्ष 2022-23 में 112.18 करोड़ टन गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन होने की उम्मीद है। सरकार ने फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई-जून) में 112.18 करोड़ टन गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन होने का अनुमान जताया है। कुछ राज्यों में लू के कारण पिछले साल गेहूं का उत्पादन मामूली रूप से घटकर 107.74 करोड़ टन रह गया था। पिछले दो हफ्तों में खराब मौसम के कारण गेहूं की फसल को कुछ नुकसान हुआ है। लेकिन यह नुकसान न्यूनतम होगा। हमें 112.2 करोड़ टन के समग्र उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश में गेहूं खरीद के लिए गुणवत्ता मानदंडों में ढील दी गई है और केंद्र जल्द ही पंजाब और हरियाणा में गेहूं खरीद के लिए गुणवत्ता मानदंडों में ढील देने पर फैसला करेगा।'

पहले ही शुरू हुई गेंहू की खरीद :

सामने आई जानकारी की मानें तो, राज्य के स्वामित्व वाले FCI (Food Corporation of India ) और राज्य की कई एजेंसियों द्वारा कई राज्यों में गेंहू पहले ही खरीदना शुरू कर दिया गया था। इस पर केंद्र सरकार ने भी हाल ही में जानकारी दी थी। केंद्र ने बताया कि, 'प्रमुख उत्पादक राज्यों में हाल की असामयिक बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की लगभग 8-10% फसल को नुकसान होने का अनुमान है, लेकिन देर से बोए गए क्षेत्रों में बेहतर उपज संभावनाओं से उत्पादन नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है।'

कृषि आयुक्त ने बताया :

हाल ही में बारिश और तूफान जैसा मौसम काफी खराब था। ऐसे में फसल खराब होने का डर रहता है। इस पर कृषि आयुक्त पीके सिंह ने बताया कि, 'मंत्रालय के दूसरे अनुमान के अनुसार इस साल देश का कुल गेहूं उत्पादन रिकॉर्ड 112.2 करोड़ टन तक पहुंच जाएगा।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com