DA और DR में की गई बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात

गुरुवार को सरकार द्वारा की गई घोषणा में कहा गया है कि, सरकार लगभग 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी करने जा रही है। यानी DA, DR में बढ़ोतरी कर दी गई है।
 DA और DR में की गई बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात
DA और DR में की गई बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगातKavita Singh Rathore - RE

7th Pay Commission : सरकार ने पिछले साल देश के कर्मचारियों को बुरी खबर देते हुए उनके महंगाई भत्ते (DA) को काटने की बात कही थी। हालांकि, इस साल के त्यौहार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए काफी अच्छे साबित होंगे। क्योंकि, गुरुवार को सरकार द्वारा की गई घोषणा में कहा गया है कि, सरकार लगभग 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के DA ( Dearness Allowance) और महंगाई राहत (DR - Dearness Relief) में बढ़ोतरी करने जा रही है। यानी DA, DR में बढ़ोतरी कर दी गई है।

सरकार ने दी बड़ी सौगात :

दरअसल, आज मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़त दर्ज कर दी है। इस बारे में संपूर्ण जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि, DA और DR में 3% की बढ़ोतरी दर्ज कर दी गई है। अब महंगाई भत्ता और राहत बढ़कर 31% हो गई है। जबकि, पहले यह दर 28% थी। सरकार के इस फैसले का फायदा 47.14 लाख कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनधारकों को मिलेगा।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने बताया :

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि, 'PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कर्मचारियों और पेंशनधारकों को देय महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में तीन फीसदी वृद्धि करने को मंजूरी दी गई। इस पर प्रति वर्ष 9,488 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।' जानकारी के लिए बता दें, हाल ही में सरकार ने महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% कर दिया था। कोरोना वायरस महामारी की वजह से सरकार ने पिछले साल ही DA को जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक फ्रीज कर दिया था। जुलाई में सरकार ने यह रोक हटा दी।

इससे पहले दर्ज की गई बढ़त :

ज्ञात हो कि, इससे पहले जनवरी 2020 में महंगाई भत्ते में 4% की बढ़त दर्ज की गई थी। बाद में जून 2020 में यह 3% बढ़ा दिया गया था। इसके बाद जनवरी 2021 में इसमें दोबारा 4% की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, अब इसमें 3% की बढ़त दर्ज की गई है। इस प्रकार जनवरी 2020 से इसमें कुल 14% तक की बढ़त दर्ज हुई है। गौरतलब है कि, महंगाई भत्ता वेतन का ही एक हिस्सा होता है। DA कर्मचारी के मूल वेतन का एक तय प्रतिशत होता है। सरकार जरूरत अनुसार इसमें बढ़त दर्ज करती रहती है। यह कर्मचारी को ऊपर पड़ने वाले महंगाई के बोझ को कम करने के लिए दिया जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com