एक बयान से खटाई में नजर आ रही Twitter डील, आया CEO पराग अग्रवाल का रिएक्शन

पिछले दिनों Twitter के CEO और दो वरिष्ठ अधिकारियों के हटने की खबर सामने आई थी। वहीं, अब ऐसी खबर सामने आई है कि, Elon Musk की Twitter की डील खटाई में नजर आ रही है।
एक बयान से खटाई में नजर आरही Twitter डील, आया CEO पराग अग्रवाल का रिएक्शन
एक बयान से खटाई में नजर आरही Twitter डील, आया CEO पराग अग्रवाल का रिएक्शनSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला बहुचर्चित माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ही बनता जा रहा है। हाल ही में इसे एलन मस्क (Elon Musk) ने Twitter को 44 अरब डॉलर केस में खरीद लिया है। Elon Musk के Twitter को खरीदने के बाद से कंपनी के कई कर्मचारियों को अपनी नौकरी जाने का डर सता रहा है। इसी कड़ी में पिछले दिनों कंपनी के CEO और दो वरिष्ठ अधिकारियों के हटने की खबर सामने आई थी। वहीं, अब ऐसी खबर सामने आई है कि, Elon Musk की Twitter की डील खटाई में नजर आ रही है।

आया CEO पराग अग्रवाल का रिएक्शन :

दरअसल, Elon Musk ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) को खरीदने को लेकर शुक्रवार 13 मई को एक बयान जारी किया है। इस बयान के सामने आते ही यह डील खतरे में नजर आ ही है। बयान में कहा गया है कि, 'फिलहाल Twitter खरीदने की डील ‘होल्ड’ पर रखी जा रही है। Elon Musk के इस बयान के बाद Twitter के CEO पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) का भी रिएक्शन सामने आया। पराग अग्रवाल ने शनिवार को अपने ट्वीट के जरिए अपनी बात कही। उन्होंने बताया है कि, वह आने वाले दिनों में कंपनी के मैनेजमेंट में बड़े बदलवा कर सकते हैं। CEO पराग अग्रवाल ने अपने ट्वीट में लिखा,

“पिछले कुछ हफ्तों में बहुत कुछ हुआ है। उस समय मेरा ध्यान कंपनी पर था, मैंने सार्वजनिक तौर पर ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन अब मैं खुलकर बोलूंगा। हमने कल अपनी लीडरशिप टीम और ऑपरेशन में बदलाव किए। लोगों को बदलाव को अपनाने में समय लगता है और वहीं कुछ लोग ये भी कह ही रहे हैं कि जब हमें खरीदा ही जा रहा है तो, फिर एक ‘लेम डक’ CEO ये बदलाव क्यों कर रहा है। इसका एक ही सिम्पल जवाब है। मुझे उम्मीद है कि जल्दी ही ये डील भी फाइनल हो जाएगी। हमें आने वाले हर हालात के लिए तैयार रहने की जरूरत है और हमेशा वही करना चाहिए जो Twitter के लिए सही हो। हम सिर्फ नाम के लिए Twitter में काम नहीं करते, हमें अपने काम पर गर्व हैं। Twitter चलाने की जिम्मेदारी मेरी है। Twitter को लगातार मजबूत बनाना मेरा काम है। भविष्य में कोई भी कंपनी का हेड बैन जाए, Twitter में लगतार इम्प्रूवमेंट होता रहेगा।“

पराग अग्रवाल, Twitter CEO

गौरतलब है कि, बीते दिन ही Twitter से दो बड़े अधिकारियों को निकाल दिया गया है।

एक बयान से खटाई में नजर आरही Twitter डील, आया CEO पराग अग्रवाल का रिएक्शन
Elon Musk के Twitter खरीदने के बाद से कंपनी में हो रही उथलपुथल, अब हटे दो वरिष्ठ अधिकारी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com