CNG और PNG की कीमतों में दर्ज हुई बढ़त
CNG और PNG की कीमतों में दर्ज हुई बढ़त Social Media

देश में फिर आफत मचा रहीं CNG-PNG की कीमतें, दिल्लीवासी हो रहे परेशान

देश में एक बार फिर CNG (Compression Natural Gas) और PNG (Piped Natural Gas) की कीमतें आफत मचा रही हैं। क्योंकि, इस साल पहले भी कई बार बढ़ने के बाद आज फिर CNG और PNG की कीमतों में बढ़त दर्ज हुई है।

CNG-PNG Price Hike : देश में कोरोना की एंट्री के बाद से ही महंगाई के बादल लगातार गहराते जा रहे है। इस वायरस के देश में आने से देश बुरी तरह आर्थिक मंदी का शिकार हो गया था। हालांकि, अब अर्थव्यवस्था पटरी पर आना शुरू हो गई है, लेकिन इसी बीच बीते कई महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़त दर्ज होती नजर आई है। हालांकि, अभी कुछ महीनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतें थमी हुई थीं तो, अब CNG (Compression Natural Gas) और PNG (Piped Natural Gas) की कीमतें आफत मचा रही हैं। क्योंकि, इस साल पहले भी कई बार CNG और PNG की कीमतें बढ़ चुकी हैं।

CNG और PNG की कीमतों में दर्ज की गई बढ़त :

दरअसल, इस साल के अब तक के बीते महीने, देश की आम जनता के लिए काफी महंगे साबित हुए हैं। क्योंकि, जितनी तेजी से LPG गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ रही हैं, उस दोगुनी तेजी से पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी बढ़ रही हैं। अब तो पेट्रोल-डीजल, की कीमतों के साथ ही CNG और PNG की कीमतों ने भी आफत मचाना शुरू कर दिया है। क्योंकि, आज शनिवार इन दोनों की ही कीमत में बढ़त दर्ज हुई है। इस प्रकार देश की राजधानी दिल्ली में CNG (Compression Natural Gas) की कीमत में अधिकतम 3 रुपए प्रति किलो की और PNG की कीमत 3 रुपए प्रति घन मीटर की बढ़त दर्ज हुई है। यह नई कीमतें आज यानी 8 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी हैं, यानी यदि किसी के पास CNG से चलने वाला वाहन है तो, उसे अब यह नई दरों पर मिलेगी।

कितने बढ़े दाम :

बताते चलें, CNG और PNG की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद CNG की कीमत अधिकतम 78.61 रुपए प्रति किलो और PNG की कीमत अधिकतम 53.59 रुपए प्रति स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर पर पहुंच गई है। इस बढ़त से सबसे बड़ा झटका दिल्ली वासियों को लगा है। क्योंकि, किसी भी चीज की कीमत में बढ़त दर्ज होती है उसका सबसे पहला असर देश की राजधानी दिल्ली पर देखने को मिलता है। बता दें, इन कीमतों में यह बढ़त इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते दर्ज की गई है।

यहां भी बढ़ीं कीमतें :

बताते चलें, CNG की कीमतें दिल्ली के साथ ही गुरुग्राम, करनाल, कैथल, मुजफ्फरनगर, मेरठ, कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर, अजमेर और शामली में भी बढ़ी हैं।

CNG की कीमतें -

  • दिल्ली-NCR में - 78.61 रुपए प्रति किलो

  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गाजियाबाद में - 81.17 रुपए प्रति किलो

  • गुरुग्राम में - 89.07 रुपए प्रति किलो

  • रेवाड़ी में - 89.07 रुपए प्रति किलो

  • करनाल और कैथल में - 87.27 रुपए प्रति किलो

  • मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में - 85.84 रुपए प्रति किलो

  • कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में - 89.81 रुपए प्रति किलो

PNG की कीमतें -

  • दिल्ली-NCR में - 53.59 रुपए प्रति स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर

  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में - 53.46 रुपये प्रति स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर

  • मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में दाम 56.97 प्रति स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर

  • कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में 56.10 प्रति स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com