नियमों को तोड़ने के चलते CNIL ने Google और Amazon पर जुर्माना लगाया

फ्रांस स्थित CNIL ने सर्च इंजन के लिए जनि जाने वाली दिग्गज कंपनी Google और ऑनलाइन ई- कामॅर्स कंपनी Amazon कंपनियों पर जुर्माना लगाया है।
CNIL fined Google and Amazon
CNIL fined Google and AmazonSocial Media

राज एक्सप्रेस। दुनियाभर की सभी कंपनियों के लिए हर देश में कोई न कोई खास नियम बनाये गए हैं। यदि यह कंपनियां इन नियमों का पालन नहीं करती है तो, इन पर जुर्माना लगाया जाता है। ऐसे ही अब फ्रांस स्थित डेटा प्राइवेसी की देखरेख करने वाली एजेंसी नेशनल कमीशन ऑन इंफोर्मेटिक्स एंड लिबर्टी (CNIL) ने दुनियाभर की जानी मानी दो बड़ी दिग्गज कंपनियों पर 16 करोड़ डॉलर से भी ज्यादा का जुर्माना लगाया है। इन दोनों कंपनियों में पहली दुनियाभर में अपने सर्च इंजन के लिए जनि जाने वाली दिग्गज कंपनी Google है और दूसरी ऑनलाइन ई- कामॅर्स कंपनी Amazon है। इस दोनों कंपनियों पर अलग-अलग जुर्माना लगाया गया है।

दोनों कंपनियों पर लगाया जुर्माना :

दरअसल, फ्रांस की डेटा प्राइवेसी की देखरेख करने वाली एजेंसी नेशनल कमीशन ऑन इंफोर्मेटिक्स एंड लिबर्टी (CNIL) ने Google पर 10 करोड़ यूरो यानी 12.1 करोड़ डॉलर और Amazon पर 3.5 करोड़ यूरो यानी 4.2 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया। खबरों के अनुसार, इन दोनों कंपनियों ने फ्रांसीसी सरकार के कुकीज संबंधी नियमों को तोड़ा था। जिसके चलते CNIL ने दोनों कंपनियों ओर सजा के तौर पर यह जुर्माना लगाया है। इस बारे में जानकारी CNIL ने खुद एक बयान जारी कर दी है।

CNIL का बयान :

नेशनल कमीशन ऑन इंफोर्मेटिक्स एंड लिबर्टी (CNIL) ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि, 'Google और Amazon दोनों कंपनियों की फ्रांसीसी वेबसाइट ने इंटरनेट उपयोक्ताओं से विज्ञापन उद्देश्यों के लिए ट्रैकर्स और कुकीज को पढ़ने की पूर्वानुमति नहीं ली। ये कुकीज और ट्रैकर्स व्यक्ति के कंप्यूटर में खुदबखुद सहेज ली जाती हैं। दोनों कंपनियां अपने उपयोक्ताओं को यह बताने में भी विफल रहीं कि, वे इस काम के लिए इन कुकीज का उपयोग करेंगी और किस तरह उपयोक्ता इनके लिए मना कर सकते हैं।' बताते चलें, हाल ही में अपने महंगे स्मार्टफोन के लिए जानी जाने वाली अमेरिका की बहुचर्चित दिग्गज कंपनी Apple पर भी अपने ग्राहकों से झूठ बोलने के चलते जुर्माना लगा था। इस बारे में अन्य जानकारी पढ़ने के लिए - क्लिक करें

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com